मुंबई

भिवंडी में मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर लापरवाही! ऑटो सवार युवक के सिर में घुसा सरिया, मचा हड़कंप

भिवंडी में सोमवार को मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर नरपोली पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे एक ऑटो पर मेट्रो पिलर का एक सरिया गिर गया। यह सरिया ऑटो सवार युवक के सिर में जा घुसा। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण ये हादसा हुआ।

Image

भिवंडी में दर्दनाक हादसा

Bhiwandi News: भिवंडी में सोमवार को मेट्रो लाइन 5 के निर्माण कार्य के दौरान एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। जहां मेट्रो पिलर का एक भारी सरिया ऑटो रिक्शा पर जा गिरा और उसमे सवार यात्री के सिर में घुस गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना को लेकर मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की बात सामने आ रही है।

नरपोली पेट्रोल पंप के पास हादसा

यह हादसा नरपोली पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ जब एक ऑटो रिक्शा वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक एक सरिया ऊपर से सीधे ऑटो पर जा गिरा। सरिया करीब 5 से 6 फीट लंबा था, जो इतनी ताकत से गिरा कि ऑटो की छत को पार करते हुए सीधे अंदर बैठे युवक के सिर में घुस गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही नरपोली पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल यात्री को उपचार के लिए कशेली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर सुरक्षा के इंतजाम में चूक!

बताया जा रहा है कि मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां लगातार निर्माण सामग्री को लेकर लापरवाही देखने को मिल रही है। इस इलाके से रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता है। लेकिन सेफ्टी नहीं होने के कारण कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। सोमवार को ऐसी ही घटना इस युवक के साथ हुई। जिसका ऑटो भी अपनी सामान्य रफ्तार से गुजर रहा था। लेकिन फिर भी इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में निर्माण एजेंसी की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article