देश

वांगचुक ने CEC के खिलाफ 2 अक्टूबर के प्रदर्शन को दिया समर्थन, बोले- जवाबदेही जरूरी

CEC Row: शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन का समर्थन किया है।

Image

शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (फाइल फोटो: PTI)

CEC Row: शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देश में जवाबदेही और चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने की कोशिशों का समर्थन मिलना चाहिए।

क्या वांगचुक भी होंगे शामिल?

सोनम वांगचुक ने सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को अपना समर्थन तो दे दिया, लेकिन प्रदर्शन के दौरान वह फिजिकली शामिल नहीं होंगे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी।

सोनम वांगचुक का यह बयान चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर उठे विवाद के बीच आया, जब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि चुनाव आयुक्त एस.एस. संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में वोटर रजिस्ट्रेशन, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़े फैसलों पर कम से कम 14 बार ऑन रिकॉर्ड आपत्ति दर्ज कराई थी।

चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि एसआईआर से जुड़े सभी फैसलों को तीनों आयुक्तों की मंजूरी मिली थी। इस दौरान, एसआईआर के दौरान नोटिस का सामना कर रहे मतदाताओं की मदद के लिए उपायों का भी ऐलान किया।

क्यों नहीं शामिल हो रहे वांगचुक?

वांगचुक ने सीजेपी के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। साथ ही कहा कि हर आंदोलन में उनका व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा, ''समर्थन निश्चित रूप से है। देश में जवाबदेही बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, मैं हमेशा उनके साथ हूं।''

उन्होंने कहा, ''मेरे लिए आंदोलनों का समर्थन करने का मतलब यह है कि ये आंदोलन अपने दम पर आगे बढ़ें। इस मुद्दे को लेकर अब कई लोग सामने आ रहे हैं और यह देखकर मुझे खुशी है। इसलिए उम्मीद है कि सीईसी से जुड़े इस मुद्दे पर मेरी व्यक्तिगत मौजूदगी की जरूरत नहीं पड़ेगी।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article