शहर

Mumbai News: भारी बारिश से मुंबई बेहाल! एयरपोर्ट के आसपास जलभराव, आज भी IMD का अलर्ट

Mumbai News: भारी बारिश के बाद मुंबई एयरपोर्ट के आसपास भारी जलभराव देखने को मिला। लगातार बारिश के कारण सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी भर गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

Image

मुंबई एयरपोर्ट के आसपास भारी जलभराव

Photo : ANI

Mumbai Rain Today: मुंबई में बीते दिन झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। इस बारिश का असर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) के आसपास के क्षेत्रों पर भी साफ देखने को मिला है। एयरपोर्ट के आसपास भारी जलभराव होने के कारण आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कों और यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है, जिससे वाहन चालकों को जाम और धीमी रफ्तार से जूझना पड़ा।

मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

मुंबई में फिलहाल मानसून एक्टिव बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी रहने और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और सड़कों पर जाम की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। मुंबई में 14 से 16 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कई जिलों में आज बारिश का मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान कई येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, जलगांव, नासिक, अहिल्यानगर, पुणे, सतारा, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, अकोला, अमरावती समेत कई शहरों में बारिश की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article