शहर

बिहार में देर रात गोलियों की गूंज... एनकाउंटर में दो बदमाश ढेर; एक STF जवान शहीद

बिहार के मोतिहारी में STF और पुलिस की मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी ढेर हो गए। इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया। इस दौरान कुछ अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब फरार अपराधियों की तलाश में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Image

मोतिहारी एनकाउंटर में दो बदमाश ढेर

Motihari Encounter: बिहार के मोतिहारी जिले में सोमवार देर रात स्पेशल और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश ढेर हो गए। इस दौरान एसटीएफ का एक जवान की भी मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई है, जिनकी शहादत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

मुठभेड़ की यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में रात करीब 2:30 बजे हुई। इस कार्रवाई को मोतिहारी पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। मुठभेड़ में मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई है। दोनों चकिया थाना क्षेत्र के ही रहने वाले थे। दोनों अपराधी पहले से ही आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामलों में वांटेड थे।

बदमाशों ने फोन कर पुलिस को दी धमकी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार देर रात अपराधियों ने चकिया थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी (SHO) को एक धमकी भरा फोन किया। यह कॉल नेपाल के एक नंबर से किया गया था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि वे जल्द ही अपनी ताकत दिखाएंगे और अगली खबर में कई पुलिसकर्मियों की मौत की बात होगी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत नंबर ट्रेस करना शुरू किया और रामडीहा गांव में उनकी लोकेशन का पता लगा लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और STF की संयुक्त टीम छापेमारी के लिए पहुंची।

जब पुलिस टीम ने अपराधियों को घेरने की कोशिशी की, तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में दोनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

फरार अपराधियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

घटना के बाद DIG से लेकर SP तक मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान कुंदन और प्रियांशु के कुछ साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article