शहर

Monsoon Update: झूमकर आ रहा मानसून, दिल्ली से यूपी-बिहार तक होगी झमाझम बारिश ; गर्मी बोलेगी टाटा-बाय-बाय

देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब है। दिल्ली से लेकर राजस्थान में आग उगलती गर्मी और उमस भरी गर्म हवा ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। पिछले दिनों राजस्थान के फलौदी और चुरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका था। वहीं दिल्ली में पारा 49 डिग्री के तक पहुंच गया है। ऐसे में सभी को बस मॉनसून का इंतजार है। आइए जानते हैं दिल्ली, यूपी, महाराष्ट सहित दूसरे राज्यों में म़ॉनसून कब दस्तक देने वाला है-

Image

कब आएगा मॉनसून ?

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Monsoon Update: उत्तर भारत सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब है। दिल्ली से लेकर राजस्थान तक आग उगलती गर्मी और उमस भरी गर्म हवा ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। वहीं पिछले दनों राजस्थान का फलौदी और चुरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका था। वहीं दिल्ली में पारा 49 डिग्री के तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि दिल्ली का पारा 52.3 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि, इसे लेकर अभी जांच चल रही है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में सभी को बस मॉनसून का इंतजार है। मौसम विभाग की माने तो इस बार मॉनसून जून में दस्तक देने वाला है। विभाग ने अभी दो से तीन दिनों तक हीटवेव चलने की आशंका जताई है। गर्मी से परेशान लोग बारिश के इंतजार में हैं। केरल की बात करें तो इस बार यहां मॉनसून 30 मई को ही आ चुका है। बारिश होने से लोगों को गर्मी और लू से राहता मिली है। आइए जानते हैं कहां और कब आएगा मॉनसून।

यूपी में कब आएगा मॉनसून ?

करेव में मॉनसून के बाद अब यूपी, दिल्ली सहित दूसरे राज्यों को भी मॉनसून का इंतजार है। कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज से पांच जून तक यूपी के अलग-अलग इलाकों में बारिश, आंधी और तुफान की संभावना जताई है और इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। अगर यूपी में मॉनसून की बात करें तो यूपी में 18-20 जून के करीब वाराणसी और गोरखपुर पहुंच सकता है। इसके साथ ही लखनऊ में मॉनसून की संभावना 23-25 जून तक बताई गई है।

दिल्ली में कब होगी मॉनसून की दस्तक ?

दिल्ली पिछले कुछ दिनों से गर्मी का कहर बरस रहा है। लोगों गर्मी से काफी परेशान है। दिल्ली में गर्मी से ऐसा है कि लोगों के आंखों का पानी सुख रहा है। ऐसे में धूप का चश्मा लगाकर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। हालांकि रविवार को दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने इसकी जानकारी दी है, जिसके अनुसार राजधानी में रविवार का पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ये तापमान औसत से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं दिल्ली के नजफगढ़ का तापमान 41 डिग्री और नरेला का 41.6 डिग्री दर्ज किया गया है। दक्षिण दिल्ली के आया नगर का तापमान 43.4 डिग्री, रिज में 43.7 डिग्री, जबकि पालम में सबसे अधिक 43.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहने और अलग-अलग इलाकों में गर्मी हवाएं चलने, धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहां स्काईमेट वेदर एजेंसी ने का कहना है कि दिल्ली में 27 जून के करीब मॉनसून की एंट्री हो सकती है।

महाराष्ट्र में कब आएगा मॉनसून ?

मुंबई में आमतौर पर 10 जून तक मॉनसून की एंट्री हो जाती है। यहां बारिश खूब होती है। विभाग के अनुसार इस बार भी यहां समय पर मानसून पहुंच जाएगा। वहीं महाराष्ट्र की कुछ ऐसे इलाके भी है, जहां मॉनसून के 15 जून तक आने की संभावना व्यक्त की गई है। मुंबई साउथवेस्ट में मॉनसून के 10 या 11 जून तक दस्तक देने के आसार हैं।

बिहार में कब पहुंचेगा मॉनसून ?

गर्मी से बिहार का बुरा हाल है। यहां भी काफी गर्मी पड़ी है। ऐसे में मौसम विभाग ने यहां 15 जून के आसपास मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई है। विभाग का मानना है कि बिहार के कई राज्यों में 15 जून से बारिश शुरू हो सकती है।

दूसरे राज्यों में कब आएगा मॉनसून ?

भारत के दूसरे राज्यों से कि गुजरात में 20 जून और कुछ इलाकों में 25 जून को बारिश शुरू होने की उम्मीद है। आपको बता दें छत्तीसगढ़ में 15 जून को मॉनसून पहुंच सकता है। वहीं राजस्थान में 30 जून को मॉनसून आने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ इलकों में 5 जुलाई तक बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर मे मॉनसून 25 जून तक दस्तक दे सकता है। एमपी में मॉनसून 15 से 20 जून से बारिश शुरू होने की उम्मीद है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article