लखनऊ

यूपी में कहीं लू का प्रकोप, कहीं आंधी-बारिश का मौसम, तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

आज का मौसम यूपी,3 June 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना है।

Image

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते दिनों यूपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली। जिससे यहां गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। लेकिन कुछ जिले अभी भी गर्मी से तप रहे हैं। रविवार को फतेहपुर यूपी का सबसे गर्म जिला रहा है यहां 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यूपी में कई जिलों के तापमान में रविवार को गिरावट देखने को मिली है। लेकिन फतेहपुर, झांसी और कानपुर में तापमान अभी भी 45 पार बना हुआ है। इस बीच यूपी में अगले तीन दिन कहीं लू और कहीं आंधी-बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कहीं लू तो कहीं बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और कहीं गरज चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर लू चलने, बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। रविवार को पुरवा हवा के चलने और बौछारें पड़ने से लोगों को तपती गर्मी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का पारा 30.2 डिग्री रहा। रविवार को करीब दो मिली की बारिश दर्ज हुई।

इन जिलों में तीन दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन कुछ जगहों पर लू तो कहीं पर आंधी-बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज धूल भरी आंधी भी चल सकती है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। यूपी के जिन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट हैं उनमें बलिया, आजमगढ़, मऊ,देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, वाराणसी,चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर,बस्ती,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अयोध्या शामिल हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article