जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदला मौसम, बारिश से तापमान में गिरावट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: आखिरकार राजस्थान के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम में बदलाव से राजस्थान के जयपुर और अलवर सहित कई इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम।

Image

राजस्थान में गर्मी से राहत

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आखिरकार कहर बरसाती गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को राजस्थान के जयपुर और अलवर सहित कई जिलों में बारिश होने के साथ ही कई इलाकों में आंधी भी आई। साथ ही कुछ इलाकों में बादल छाए रहे। बारिश से तापमान गिरावट के साथ ही लोगों ने भीषण गर्मी में राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, जहां जयपुर शहर के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हुई, वहीं कई इलाके अभी भी बारिश के इंतजार में सूखे पड़े हैं। कहर बरसाती हीटवेव से लोगों निजात मिली। ऐसे में राजस्थान का सबसे गर्मी शहर गंगानगर रहा। लेकिन, बाड़मेर को लोगों को बारिश से सुकून मिला।

तापमान में गिरावट से मिली राहत

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में हुए बदलाव से राजस्थान में शनिवार को तापमापी पारा में गिरावट आई। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्म हवाओं से रहात मिली। वहीं राजस्थान के सबसे गर्मी शहर की बात करें तो शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक गर्म शहर श्रीगंगानगर था। यहां का तापमान 46.2°C दर्ज किया गया। वहीं कोटा और बीकानेर संभागों में लू ने अपना कहर जारी रखा शनिवार को जयपुर में न्यूनतम तापमान 34.9°C रहा, जो सामान्य से 7.2°C से अधिक है।

आज कैसे रहेगा मौसम का हाल ?

अगर आज के मौसम का हाल जानें तो जयपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। जिससे गर्मी से राहत के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं आज भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के बाड़मेर में तापमान गिरावट आने से पारा 42°C पर है।

हल्की बारिश और आंधी की संभावना

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार और सोमवार को भी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं 4 जून से फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार बने हुए हैं। रविवार को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी।

जानें 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

वहीं सोमवार को जयपुर, भरतपुर और अजमेर में बादल बरसेंगे। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए विभाग ने अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद जताई है। ऐसे में ज्यादातर इलाकों में तापमान 45°C डिग्री के आसपास रहेगा। राजस्थान में आज गंगानगर,भरतपुर हनुमानगढ़, और धौलपुर में कहीं-कहीं हीटवेव का भी असर भी बरकरार रह सकता है।

राजस्थान के शहरों का तापमान
कोटा 46.1°C
करौली45.9°C
धौलपुर 45.4°C
पिलानी44.4°C
वनस्थली44.1°C
चूरू43.4°C
बीकानेर 43.4°C
जैसलमेर43.0°C
बाड़मेर42.0°C
जोधपुर 41.3°C
ये भी जानें- Heat Wave ALert: सबको पछाड़ चूरू ने बनाया सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड; पारा 50.5°C तक पहुंचा; घर से बाहर न निकलेis

राजस्थान में आज भी हैं बारिश की संभानवा

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से सोमवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार 4 जून से फिर गर्मी बढ़ सकती है। रविवार को राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। सोमवार को जयपुर, भरतपुर और अजमेर में बारिश होगी।। विभाग ने अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री आने की उम्मीद जताई है। वहीं ज्यादातर इलाकों में तापमान 45°C डिग्री के आसपास रहेगा। राजस्थान में कहीं-कहीं हीटवेव का असर आज भी बना रहेगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article