दिल्ली

Monsoon in Delhi: गर्मी से बेहाल दिल्ली वासियों का एक ही सवाल, आखिर कब आएगा मॉनसून? कब मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi Mein Kab Aayega Monsoon: गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्म हवाएं और आग उलगती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। चिलचिलाती धूप और चुभती गर्मी से लोगों की हालत खराब है। ऐसे में सभी का बस एक ही सवाल है कि आखिर मानसून कब आएगा ?

Image

दिल्ली में कब आएगा मॉनसून

Photo : iStock

Delhi Mein Kab Aayega Monsoon: भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब हैं। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बाहर आग उगलती गर्मी और उमस भरी हवा ने लोगों को परेशान कर रखा है। बढ़ती गर्मी से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता। बच्चे से बड़े तक सब घर में कैद हो गए हैं। ऐसे में लोगों का बस एक ही सवाल होता है कि दिल्ली में आखिर मानसून कब दस्तक देगा। कब बारिश होगी, जो उन्हें गर्मी से राहत देगी। जल्दी मानसून आने वाला है। लेकिन, उससे पहले दिल्ली गर्मी दिनों -दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि, न्यूनतम तापमान से गुरुवार को सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 62 से 39 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। ऐसे में दिल्ली का नजफगढ़ सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री तक दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल सबसे अधिक तापमान 19 मई को रहा, जो 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ऐसा रहा दिल्ली का हाल

आपको बतां दे कि बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा यानी 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस दौरान यग यह येलो अलर्ट जोन में रहा। इससे बुधवार को दिल्ली का तापमान 43.4 डिग्री, मंगलवार को 42.4 डिग्री और सोमवार को 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिल्ली में आज के मौसम ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। पीछले दो हफ्तों से थोड़ी राहत मिली है। न्यूनतम तापमान से सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 62 से 39 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। नजफगढ़ सबसे गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिल्ली में शुक्रवार का मौसम

विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान साफ रहने और दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई थी। अलग-अलग स्थानों पर रात खासी गर्मी रही। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहे। मौसम विभाग ने 25 से 27 मई तक दिल्ली के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को लोगों का चुभती, चिलचिलाती गर्मी ने बुरा हाल रहा। तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट के बावजूद पूर्वी हवाओं के साथ आई नमी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। भारत में मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार की सुबह में गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। सुबह साढ़े आठ बजे नमी 61 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी (IMD) ने दिन में आसमान साफ रहने और तेज हवाएं चलने के साथ रात गर्म रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में तेज तेज हवाओं के असर से हवा फिर साफ हो गई है। सीपीसीबी के मुताबिक गुरुवार को राजधानी का एक्यूआइ (AQI) 156 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में गिना जाता है। विभाग के अनुसार फिलहाल इसमें अधिक बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में कब आएग मॉनसून

दिल्लीवाले मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार केरल में 1 जून मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। वहीं दिल्ली वासियों को मॉनसून के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मॉनसून 2 जुलाई तक आने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक मॉनसून में इस साल औसत से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article