शहर

Gujarat: सूरत में एक और मॉडल ने की खुदकुशी, मानसिक तनाव से जूझ रही थी मॉडल Anjali Varmora

गुजरात के सूरत में अंजलि वरमोरा नाम की एक युवा मॉडल ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे पहले, मध्य प्रदेश की 19 वर्षीय मॉडल सुखप्रीत कौर सूरत के सरोली इलाके में मृत पाई गई थी।

Image

मॉडल अंजलि वरमोरा ने आत्महत्या की (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम हैंडल)

Surat Model Suicide: गुजरात के सूरत में अंजलि वरमोरा नाम की एक युवा मॉडल ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। अंजलि के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 23 साल की इस मॉडल ने घर में ही यह कदम उठाया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अंजलि मानसिक तनाव में थी।

सोशल मीडिया पर डाले थे उदास पोस्ट

उसके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर वह कुछ ऐसा लिखा करती थी, जिससे यह पता चलता था कि उसे कोई छोड़ गया है। इन पोस्ट के जरिए पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अंजलि किन-किन लोगों के संपर्क में थी। मानसिक तनाव में आकर खुदखुशी की होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अंजलि अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ नवसारी बाजार के पास कार्तिक अपार्टमेंट में रहती थी। जहां उसने पंखे से लटकर कर खुदकुशी कर ली। पूरे मामले में सूरत के अठवा पुलिस ने जांच शुरू की है।

पहले भी एक मॉडल कर चुकी है सुसाइड

इससे पहले, मध्य प्रदेश की 19 वर्षीय मॉडल सुखप्रीत कौर सूरत के सरोली इलाके में मृत पाई गई थी। वह फैशन की दुनिया में अपने सपनों को पूरा करने के लिए शहर आई थी। हालांकि, रहस्यमय परिस्थितियों में उसने अपनी जान ले ली।

बाद की पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुखप्रीत को महेंद्र राजपूत नामक एक व्यक्ति कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रहा था और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था, जिसके खिलाफ सरोली पुलिस ने मारपीट और उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article