शहर

फ्लाइट में हंगामा: विधायक राकेश प्रताप सिंह से युवक की अभद्रता, FIR दर्ज

दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-837 में सोमवार को हंगामा खड़ा हो गया, जब अमेठी के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह से एक यात्री ने अभद्रता की।

Image

अमेठी की गौरीगंज सीट से भाजपा विधायक राकेश प्रताप सिंह (फोटो- rpsmlagauriganj)

दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-837 में सोमवार को बड़ा विवाद हो गया। अमेठी की गौरीगंज सीट से भाजपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के साथ एक यात्री ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि हाथापाई तक कर डाली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फ्लाइट लेट होने पर यात्री समद अली गाली-गलौज कर रहा था।

पहले गाली गलौज फिर हाथापाई

जब विधायक राकेश प्रताप सिंह ने इसका विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया और देखते ही देखते स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। फ्लाइट लेट होने पर नाराज युवक ने पहले गाली-गलौज की और बाद में हाथापाई तक पर उतर आया। जानकारी के अनुसार, विधायक राकेश प्रताप सिंह फ्लाइट में सीट नंबर 4सी पर बैठे थे। उनके पास वाली सीट 4डी पर युवक समद अली बैठा हुआ था। फ्लाइट करीब एक घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची, जिससे यात्रियों में नाराजगी थी। इसी दौरान समद अली ने जोर-जोर से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

विधायक ने की शिकायत

एयर इंडिया के स्टाफ ने तत्काल बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरते ही विवाद फिर से भड़क गया। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की।

हिरासत में आरोपी

उनकी तहरीर पर लखनऊ के सरोजनीनगर थाने में आरोपी समद अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिला जानकारी के अनुसार आरोप समद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। समद फतेहपुर का रहने वाला है।

Manish Yadav
मनीष यादवauthor

साल 2011 था जब इंद्रप्रस्थ से पत्रकारिता के सफर की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया । कुछ साल जयपुर रहा और अब ठिकाना अवध है। माइक पकड़ कर कोशिश करता हूं कि आम की आवाज खास के कानो तक पहुंचा पाऊं उम्मीद रहती है इससे हल निकलेगा ।

और पढ़ें
End of Article