लखनऊ

सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में जानलेवा हमला, बंदी ने कैंची से सिर पर किया वार

लखनऊ जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला किया गया। जेल में बंद दूसरे बंदी ने कैंची से सिर पर किया वार कर दिया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए और सिर पर 10 से अधिक टांके लगे हैं।

Image

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (फोटो-ANI)

लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला हुआ है। सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद एक अन्य बंदी ने कैंची से गायत्री प्रसाद प्रजापति के सिर पर कई वार किए। आनन-फानन में जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। गायत्री प्रजापति के सिर में 10 से अधिक टांके लगे हैं. फिलहाल पूर्व मंत्री का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार (2012-2017) में मंत्री रहे प्रजापति पर जेल अस्पताल में सफाई का काम करने वाले एक कैदी ने विवाद के बाद हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि हाथापाई के दौरान कैदी ने प्रजापति पर कथित रूप से अलमारी के एक स्लाइडिंग हिस्से से हमला किया, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। जेल अधिकारियों ने बताया कि प्रजापति को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रजापति दुष्कर्म सहित कई अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article