शहर

Misrikh Loksabha Election, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, Key Candidates और रिजल्ट डेट

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में यूपी से 13 सीटों पर चुनाव होगा। इन 13 सीटों में से एक मिसरिख भी है। चलिए जानते हैं मिसरिख में मतदान कब होगा, मिसरिख के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और चुनाव का रिजल्ट कब आएगा।

Image

मिसरिख लोकसभा क्षेत्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मिसरिख: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) चल रहा है। तीन चरणों के चुनाव अब तक हो चुके हैं। अब चौथे चरण का चुनाव 13 मई को किया जाएगा। इस दौरान यहां 75 जिलों में 80 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में यूपी (Uttar Pradesh) राज्य में सातों चरणों में मतदान किए जाएंगे। यूपी की 13 लोकसभा सीटों को मिलाकर, कुल 130 प्रत्‍याशी इस चरण में अपनी किस्‍मत आजमाने वाले हैं। उत्तर प्रदेश की बहराइच (Bahraich), धैराहरा (Dhaurehra), इटावा (Etawah),अकबरपुर (Akbarpur), खीरी (Kheri), फार्रूखाबाद (Farrukhabad), कन्‍नौज (Kannauj), हरदोई (Hardoi) कानपुर (Kanpur), मिश्रिख (Misrikh), सीतापुर (Sitapur), उन्‍नाव (Unnao), शाहजहांपुर (Shahjahanpur) आदि लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। चौथे चरण में यूपी के 13 सीटों पर चुनाव होने वाला है। जिसमें मिसरिख भी एक है,ऐसा माना जाता है कि भारतीय हिंदू पौराणिक कथाओं में सबसे महान ऋषि में से एक महर्षि दधीचि का जन्म यहीं हुआ था और उन्होंने अपना पूरा जवीनकाल यही गुजारा। यहां का दधीचि कुंड काफी प्रसिद्ध है। यहां लोकसभा चुनाव के 5 सीटों पर चुनाव होने हैं।

पहली बार मिसरिख में कब हुआ था चुनाव

मिसरिख लोगसभा सीट का वजूद साल 1962 में सामने आया था। जिसके बाद इसी साल यहां पहली बार हुए चुनाव में जनसंघ के गोकर्ण प्रसाद को जीत मिली थी। उसके बाद साल 1967 और 1971 के चुनाव में कांग्रेस के संकटा प्रसाद ने जीत अपनी जीत का परचम लहराया था। वहीं इमरजेंसी के बाद साल 1977 के चुनाव में जनता पार्टी से रामलाल राही की जीत हुई थी, लेकिन बाद में रामलाल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। साल 1980 में भी उन्होंने ही इस सीट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, साल 1984 के अगले ही चुनाव में कांग्रेस ने उनकी जगह फिर से संकटा प्रसाद को टिकट था और सांसद चुने गए। लेकिन, साल 1989 और 1991 में फिर से रामलाल राही ने फिर बाजी मारी।

साल 1996 में बीजेपी के परागी लाल और 1998 में बसपा के राम शंकर भार्गव की जीत हुई थी। जबकि साल 1999 में सपा ने यहां अपना परचम लहराया था। साल 2004 और 2009 में बसपा के अशोक कुमार रावत ने जीत हासिल की। साल 2014 में अंजू बाला और 2019 में अशोक कुमार रावत ने जीत हासिल की।

मिसरिख लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Misrikh Lok Sabha election polling date)

उत्तर प्रदेश लोकसभा क्षेत्र में मतदान लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में यानी 13 मई को होगा। देखना होगा कि 13 मई को मिसरिख की जनता किस नेता का चुनाव करती है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों पर जाकर वोट कर अपने नेता का चुनाव करें।

मिसरिख लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Misrikh Lok Sabha election result date)

देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतदान सात चरणों में 1 जून को पूरा हो जाएगा। इसके बाद 4 जून 2024 को मतगणना का कार्य होगा। यूपी में भी मंगलवार 4 जून को मतगणना होगी और पता चल जाएगा कि जनता ने अपने लिए किस नेता को चुना है।

मिसरिख के प्रमुख उम्मीदवार ( Key Candidates of Mishrikh sabha Seat)

यूपी के मिसरिख में लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है। मिसरिख उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है। यहां के मतदाता 2024 में अपने वोट की ताकत दिखाने के लिए उत्सुक हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से बीआर अहिरवार, भारतीय जनता पार्टी से अशोक कुमार रावत और समाजवादी पार्टी से मनोज कुमार राजवंशी प्रमुख उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

अशोक कुमार रावत- BJP/INDIA

मनोज कुमार राजवंशी - SP/INDIA

बीआर अहिरवार - BSP/INDIA

मिसरिख में विधानसभा की स्थिति

साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र की सभी 5 सीटों पर बीजेपी का दबदबा है। हरदोई, कानपुर नगर और सीतापुर तीन जिलों की विधानसभा सीटों से मिलकर बनी ये सुरक्षित सीट पिछले एक दशक से बीजेपी की है। मिसरिख विधानसभा सीट 2022 की मतगणना में, बीजेपी के रामकृष्ण भार्गव (Ramakrishna Bhargava) की जीत हुई थी। चुनाव परिणामों में मिसरिख (Misrikh) विधानसभा सीट पर आप (AAP) के बाबू राम वर्मा (Baburam verma) इस दौड़ दूसरे नंबर पर थे।

हरदोई लोकसभा चुनवा 2019

अगर बात मतदाताओं की करें, तो इस लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 79 हजार 700 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 67 हजार 830 है। जबकि महिला मतदाता 8 लाख 11 हजार 793 है। वहीं ट्रांसजेंडर के कुल 77 मतदाता शामिल हैं। मिश्रिख सीट पर साल 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें, तो इस सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के अशोक रावत ने बसपा की नीलू सत्यार्थी को करीब एक लाख वोटों के अंतर से हराया था। अशोक रावत को कुल 5 लाख 34 हजार 429 वोट मिले थे, जबकि नीलू सत्यार्थी को 4 लाख 33 हजार 757 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के मंजरी राही रहे थे। मंजन राही को 26 हजार 505 वोट पड़े थे।

अशोक रावत - BJP- 5,34,429

नीलू सत्यार्थी- BSP-4,33,757

मंजरी राही- Congress- 0,26,505

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article