Beed Loksabha Election, महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) चल रहा है। अबतक तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं। अब चौथे चरण का चुनाव 13 मई को किया जाएगा। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं, जिनके लिए वोटिंग होने हैं। 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य में 5 अलग-अलग चरणों में मतदान किए जाएंगे। चौथे चरण में महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को बीड लोकसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। महाराष्ट्र के नंदुरबार (Nandurbar), जलगांव (Jalgaon), रावेर (Raver), जालना (Jalna), औरंगाबाद (Aurangabad), मावल (Maval), पुणे (Pune), शिरूर (Shirur), अहमदनगर (Ahmednagar), शिरडी(Shirdi) और बीडल (Beed) पर लोकसभा चुनाव होने वाला है। जिनमें बीड एक है, जहां 6 सीटों पर चुनाव किए जाएंगे। बीड जिले का क्षेत्रफल 10,693 वर्ग km में फैला हुआ है। जनगणना 2011 के अनुसार इसकी जनसंख्या 2,585,049 हैं। कृषि यहां का मुख्य व्यवसाय है। चौथे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में जालना में रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे और बीड में भाजपा की पंकजा मुंडे के नाम शामिल हैं। आने वाले पांचवें और आखिरी चरण में जिन 13 लोकसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे, उनमें उत्तर महाराष्ट्र की धुले, डिंडोरी, नासिक और पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर हैं। जिनमें सेंट्रल, मुंबई साउथ सेंट्रल और मुंबई साउथ। पांचवें चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के वकील उज्ज्वल निकम और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के नाम शामिल हैं।
बीड में पहली बार कब हुआ चुनाव
महाराष्ट्र के बीड में भारत के पहले आम चुनाव के बाद 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया था। बीड महाराष्ट्र 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक प्रशासनिक जिला भी है। यहां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें जियोराई, माजलगांव, बीड, अष्टी, कैज(एससी) और परली शामिल हैं। 1952 में इस सीट पर पहला चुनाव पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी के रामचंदर परांजपे ने जीता था।
जिसके बाद 1957 में इस सीट पर कांग्रेस (congress) के रखमजी धोंडीबा पाटिल की जीत हुई थी। 1962 में भी कांग्रेस ने ही इस सीट पर चुनाव जीता था और द्वारकादासजी मंत्री सांसद बनाए गए थे। 1967 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एनआर पाटिल ने जीत हासिल की थी। 1971 में फिर से कांग्रेस ने यह चुनाव जीता, जिसमें सयाजीराव पंडित सांसद चुने गए थे। 1977 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के गंगाधर बुरांडे चुने गए, 1980 और 1984 में कांग्रेस के केसरबाई क्षीरसागर ने जीत हासिल की और सांसद बनाए गए। 1989 में जनता दल से बबनराव ढाकने, 1981 में कांग्रेस के केसरबाई क्षीरसागर चुनाव फिर से चुने गए।
1996 में भाजपा ने हासिल की जीत
बीड के 1996 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा कर लिया। इस चुनवा में पार्टी ने रजनी पाटिल को टिकट दिया और वह चुनाव जीत गए। 1998 में बीजेपी से जयसिंगराव गायकवाड पाटिल की जीत हुई। 1999 में भी वह बीजेपी से सांसद चुने गए थे। बाद में पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले गए और यहां से भी जीत हासिल की। बीड में 2009 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने गोपीनाथ मुंडे को चुनावी मैदान में उतारा गया। गोपीनाथ मुंडे ने 2009 और 2014 का चुनाव भी जीता। 3 जून 2014 को उनका निधन होने के बाद उपचुनाव किए गए और बीजेपी ने गोपीनाथ की बेटी प्रीतम मुंडे को चुनाव लड़ाया। जो 2014 और 2019 में सांसद चुनी गईं।
बीड लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Beed Lok Sabha election polling date)
महाराष्ट्र लोकसभा क्षेत्र में मतदान लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में यानी 13 मई को होगा। देखना होगा कि 13 मई को बीड की जनता 298 उम्मीदवार में से किस नेता का चुनाव करती है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वह अपने मत अधिकार को समझें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाकर मतदान केंद्रों पर वोट करें।
बीड लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Beed Lok Sabha election result date)
देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतदान सात चरणों में 1 जून को पूरा हो जाएगा। इसके बाद 4 जून 2024 को मतगणना का कार्य होगा। महाराष्ट्र में भी मंगलवार 4 जून को मतगणना की जाएगी और पता चल जाएगा कि जनता ने अपने लिए किस नेता को चुनाव किया है।
बीड के प्रमुख उम्मीदवार ( Key Candidates of beed Loksabha Seat)
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सबसे अधिक उम्मीदवार बीड लोकसभा सीट पर हैं और सबसे कम 11 उम्मीदवार नंदुरबार लोकसभा सीट पर मैदान में हैं। औरंगाबाद लोकसभा सीट पर 37 उम्मीदवार, पुणे में 35, मावल में 33, शिरूर में 32, जालना में 26, अहमदनगर में 25, रावेर में 24, शिर्डी में 20 और जलगांव लोकसभा सीट पर 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 13 मई को होने वाले चौथे चरण के चुनाव में बीड में एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता की उम्मीद जताई जा रही है, जहां भाजपा ने राकांपा के बजरंग सोनावणे के खिलाफ पूर्व राज्य मंत्री पंकजा मुंडे को शामिल किया है।
पंकजा मुंडे को - BJP/INDIA
बजरंग मनोहर सोनावणे -NCP/SP
बीड लोकसभा चुनाव 2019
बीड लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की बीड सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रितम गोपीनाथराव मुंडे ने जीत दर्ज की थी। जिसमें उन्हें 6,35,995 वोट मिले थे। वहीं 2019 के चुवान में एनसीपी पार्टी से सुरेश रामचंद्र धास को 1,36, 454 वोटों में और वह दूसरे नंबर पर रहे।
