शहर

जमुई पीड़िता की तस्वीर पर घिरे CM सम्राट चौधरी, थाने पहुंचीं मीसा भारती बोलीं-'मामला दर्ज नहीं किया तो यहीं बैठी रहूंगी'

जमुई की पीड़िता की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है। मीसा भारती ने CM सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR की मांग की है।

Image

थाने पहुंचीं मीसा भारती; FIR दर्ज करने की मांग

जमुई की पीड़िता की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है। मीसा भारती (Misa Bharti) ने बिहार के CM सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR की मांग की है। राष्ट्रीय जनता दल की सांसद और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती सचिवालय थाना पहुंची हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर मामला दर्ज कराया जाने को लेकर आवेदन लेकर सचिवालय थाना पहुंची है।

इनका आरोप है कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जमुई पीड़िता और उनके परिजनों का पहचान उजागर किया है जो कानून का उल्लंघन है और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) का उल्लंघन, इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

'जब तक पुलिस मामला दर्ज नहीं करेगी तब तक मैं थाने में ही रहूंगी'

मीसा का कहना है कि पुलिस ने मेरा आवेदन नहीं लिया है जब तक पुलिस मामला दर्ज नहीं करेगी तब तक मैं थाने में ही रहूंगी। उन्होंने कहा कि बिहार की हर बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए चाहे उसके साथ गलत करने वाला किसी जात किसी धर्म का हो अब जात धर्म की राजनीति बिहार में नहीं चलेगी। मीसा ने आगे कहा कि जब तक मेरा आवेदन नहीं लिया जाता मामला दर्ज नहीं किया जाता तब तक मैं यहीं रहूंगी।

एक MP जब केस दर्ज नहीं करवा सकती तो आम नागरिक की क्या बिसात?

मीसा भारती ने कहा- एक CM पर POCSO और Juvenile Justice Act में केस दर्ज नहीं हो सकता? बच्चियों की सुरक्षा का यही महत्व है?एक MP जब केस दर्ज नहीं करवा सकती तो आम नागरिक की क्या बिसात? बच्चियों, महिलाओं के विरुद्ध निरंतर अपराध हो रहे हैं और सरकार गंभीर होने के बजाय राजनीति में व्यस्त है?

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article