वायरल न्यूज़

VIDEO: कैमरे में कैद हुआ कुदरत का अनोखा नजारा! दार्जिलिंग की बर्फीली वादियों में टहलता दिखा ब्लैक पैंथर

Viral Video: दार्जिलिंग की हसीन पहाड़ियों के बीच एक ऐसा दुर्लभ दृश्य देखने को मिला जिसने वन्यजीव प्रेमियों का दिल जीत लिया। माने भंजन क्षेत्र में सड़क पर शांति से वॉक करता हुआ एक शानदार 'ब्लैक पैंथर' कैमरे में कैद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

कैमरे में कैद अनोखा नजारा

Viral Video: पश्चिम बंगाल का मशहूर हिल स्टेशन दार्जिलिंग अपनी खूबसूरत वादियों और चाय के बागानों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। लेकिन, इस बार दार्जिलिंग किसी टूरिस्ट स्पॉट की वजह से नहीं, बल्कि प्रकृति के एक बेहद दुर्लभ और अद्भुत नजारे के कारण सुर्खियों में है। हाल ही में दार्जिलिंग के माने भंजन इलाके में सड़क पर टहलता हुआ एक बेहद दुर्लभ ब्लैक पैंथर देखा गया। कार में सवार पर्यटकों ने जब इस शाही जीव को अपनी आंखों के सामने सड़क पर चलते देखा, तो उनकी सांसें थम गईं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काली रंग की कार पहाड़ी रास्ते से गुजर रही है। तभी कार की खिड़की के ठीक बगल से एक शानदार काला तेंदुआ बहुत ही शांत और दबंग अंदाज में सड़क पर आगे बढ़ता है। कार में मौजूद लोग बिना उसे परेशान किए, चुपचाप कार के शीशे और साइड मिरर के जरिए इस जादुई पल को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करते हैं। पैंथर किसी बात से घबराए बिना अपनी मस्ती में आगे बढ़ता हुआ जंगल की ओर चला जाता है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, ब्लैक पैंथर कोई अलग प्रजाति नहीं होती, बल्कि यह सामान्य तेंदुए का ही एक रूप है जिसे वैज्ञानिक भाषा में 'मेलेनिस्टिक तेंदुआ'कहा जाता है। इनके शरीर में प्रचुर मात्रा में 'मेलेनिन'पिगमेंट बनता है, जिसकी वजह से इनका रंग गहरा काला दिखाई देता है। देखें वीडियो...

कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

इस नजारे को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड हुआ लोगों ने इसे जंगल बुक के मशहूर किरदार 'बघीरा' से जोड़ना शुरू कर दिया। कोई इसे 'नेचर का असली करिश्मा' बता रहा है तो कोई इसे शाही वॉक कह रहा है। पर्यावरण और वन्यजीव प्रेमियों का मानना है कि इस क्षेत्र में ब्लैक पैंथर की मौजूदगी यह दर्शाती है कि दार्जिलिंग और आसपास के पहाड़ी जंगलों का इकोसिस्टम आज भी काफी समृद्ध है। तो इस नजारे पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article