कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा मुंबई के प्रसिद्ध बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की। वे अपने खानदान के ऐसे पहले सदस्य हैं जिन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 54.3% अंक हासिल किए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। इसके बाद उन्होंने एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से 12वीं की।
12वीं की स्कूली पढ़ाई के बाद रणबीर कपूर ने सिनेमा को अपना करियर बनाने का फैसला लिया। वे पढ़ाई के सिलसिले में अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने न्यू यॉर्क के 'स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स' से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया। इसके अलावा, उन्होंने ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की पेशेवर ट्रेनिंग भी ली।
फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री साई पल्लवी का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कोयंबटूर के अवनि ला व वूमन मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल (Avila Convent School) से पूरी की। वे बचपन से ही पढ़ाई और डांस दोनों में अव्वल थी।
साउथ और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री साई पल्लवी केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ हायली एजुकेटेड भी है। उन्होंने यूरोप के जॉर्जिया स्थित प्रतिष्ठित 'त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी' से 2016 में एमबीबीएस (MBBS) की मेडिकल डिग्री हासिल की है।
जॉर्जिया से डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद साई पल्लवी ने भारत आकर अपनी मेडिकल प्रैक्टिस के लिए आवश्यक 'फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन' (FMGE) भी पास किया। हालांकि, एक्टिंग में मिली अपार सफलता के कारण उन्होंने करियर के तौर पर एक्टिंग को ही चुना।
फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता रवि दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूल चिरंजीव भारती स्कूल से पूरी की और वे हमेशा से पढ़ाई में काफी होनहार छात्र रहे।
अभिनय की दुनिया में नाम कमाने से पहले रवि दुबे एक तकनीकी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने मुंबई के 'राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय' से टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (BTech) में पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की शुरुआत की थी और आज वह एक सफल अभिनेता है।