एजुकेशन

CISCE Board Exam 2027: ICSE और ISC की डेटशीट जारी, जानें परीक्षा की तारीखें

इसके तहत ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) की विषयवार परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होंगी। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर पूरी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। खबर में पूरी टेबल देखें

Image

ICSE और ISC की डेटशीट जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने साल 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) की विषयवार परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होंगी। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर पूरी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। CISCE के मुताबिक, 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 मार्च 2027 तक चलेंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 9 फरवरी से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 को समाप्त होगी।

इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें करीब 2.70 लाख छात्र ICSE और 1.10 लाख से ज्यादा छात्र ISC परीक्षा देंगे। 10वीं में 76 और 12वीं में 60 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षाशुरू होने की तारीखअंतिम तारीख
ICSE कक्षा 10वीं15 फरवरी 202731 मार्च 2027
ISC कक्षा 12वीं9 फरवरी 20278 अप्रैल 2027

10वीं की परीक्षा के समय में बदलाव

ICSE 2027 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। अब पेपर शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र पढ़ने का समय सुबह 10 बजे से मिलेगा। लिखित परीक्षा सुबह 10:15 बजे शुरू होगी। विद्यार्थियों को सुबह 9:45 बजे तक परीक्षा हॉल में अपनी सीट पर बैठना होगा। पहले प्रश्नपत्र पढ़ने का समय 10:45 बजे और लिखने का समय 11 बजे से शुरू होता था।

परीक्षा केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान

विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड और जरूरी स्टेशनरी साथ रखनी होगी। केवल नीले या काले पेन से लिखने की अनुमति होगी। निर्धारित मॉडल के कैलकुलेटर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट चश्मे, ईयरबड्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में ले जाना मना है। नियमित विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में आना होगा। इसके अलावा, परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपनी सीट पर पहुंचना जरूरी है। प्रश्नपत्र पूरा होने से पहले परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

कब आएगा ISC 12वीं का रिजल्ट?

CISCE के अनुसार, ISC कक्षा 12वीं का रिजल्ट अप्रैल या मई 2027 में घोषित किया जा सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article