शहर

Ballia Crime: प्रेम प्रसंग में काट दिया युवक का गला, अहाते में इस हालत में मिली डेडबॉडी

उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रेम प्रसंग में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर धारदार हथियार के घाव पाये गये हैं।

Image

बलिया में प्रेम-प्रसंग में हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

बलिया: जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक घर के अहाते में सो रहे व्यक्ति की कथित तौर पर प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार भीमपुरा बाजार में बृहस्पतिवार की रात्रि विनोद सिंह (55) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी, जो घर में अकेले रहता था।

खून से लथपथ मिला शव

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास घटना की जानकारी मिली जब सिंह के मकान में किराये पर रह रहे एक दुकानदार दुकान खोलकर दरवाजे की चाबी लेने के लिए मकान मालिक के पास गया। पुलिस ने कहा कि सिंह का शरीर अहाते में खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रेम प्रसंग में हत्या

पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा ने बताया कि मृतक के गले पर धारदार हथियार के घाव पाये गये हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गयी है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि जल्द ही मामले का राजफाश हो जाएगा।

(इनपुट -भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article