शहर

Arrah Road Accident: बिहार के आरा में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, दो घायल

Arrah Road Accident: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। इसमें बाइक सवार छह लोगों में से चार की मौत हो गई हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Image

आरा में भीषण सड़क हादसा

Arrah Road Accident: बिहार के आरा शहर में भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। ये दुर्घटना भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र के तिवारी डीह गांव के पास की है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तिवारी डीह गांव के पास रास्ता जाम कर दिया है।

पिरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यहां दो बाईकों की टक्कर हो गई थी। मामले पर आगे जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि दुर्घटना के बारे में पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि दुर्घटना दो बाइकों की टक्कर से हुई है या फिर किसी बड़े वाहन से टक्कर से हुई है। पुलिस ने एक मृतक की पहचान करते हुए उसका नाम वीर कुंवर राम बताया है। मृतक नुआ गांव थाना सिकरहट्टा का निवासी था।

पुलिस ने की मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतक की पहचान ली है। मृतकों की पहचान वीर कुंवर राम, पिता आनंद राम, अंटु कुमार पिता उमेश पासवान और अभिषेक कुमार पिता रविंदर पासवान के रूप में की गई है। तीनों मृतक क्रमश: नुआ गांव थाना सिकरहटा, तिरोजपुर गांव थाना तरारी के निवासी थे। इसके अलावा मरने वाले चौथे व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा अन्य दो घायलों में से एक महिला और उनका बच्चा है। महिला का नाम संजू देवी बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article