Mahashivratri 2024: हिन्दू धर्म में श्रीयंत्र को बहुत महत्व दिया जाता है। लोग इसे लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं और सभी शुभ मौके पर इसकी पूजा की जाती है। कहते हैं इसके होने से घर में खासकर गृहस्थ जीवन में सुख-समृद्धि और धन-सौभाग्य बना रहता है। इसलिए यह आपको हर किसी के घर और ऑफिस में देखने को मिलेगा। लेकिन क्या आपने श्रीयंत्र मंदिर देखा है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं इस इकलौते और खास मंदिर के बारे में।
आपको जानकर हैरानी होगी कि बिहार के वैशाली में एक श्रीयंत्र मंदिर भी बना है, जिसकी ऊंचाई लगभग 108 फीट है। इतना ऊंचा होने के वजह से यब आपको दूर से ही नजर आ जाता है। यह भव्य श्रीयंत्र मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां भोलेबाबा और माता शक्ति की पूजा की जाती है। मंदिर की सुंदरता देख लोग मोहित हो जाते हैं।
शिवरात्रि में 24 घंटे होता है हवन
मंदिर को लेकर लोगों की मान्यता है कि यहां भक्तों की हर मुरादी पूरी होती है। शिवरात्रि के पावन मौके पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान यहां 24 घंटे हवन किया जाता है। वहीं सामन माह में हर सोमवार महादेव का रुद्राभिषेक भी किया जाता है। होता है। वहीं यहां भव्य आयोजन भी किए जाते हैं। भक्तों की इस मंदिर से अटूट आस्था जुड़ी है। भक्तजन सावन में भारी संख्या में महादेव के दर्शन को पहुंतचे हैं।
मंदिर का हुआ निर्माण
वैशाली का यब भव्य मंदिर शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक है। दूर-दराज से भक्तजन यहां आते हैं। बताया जाता है कि यहां मां दुर्गा और बजरंगबली की पूजा के लिए भी श्रद्धालु आते हैं,लेकिन जब से यह श्रीयंत्र के रूप में बनकर तैयार हुआ है, तब से इसका महत्व और बढ़ गया है। बताया जाता है जलभराव के कारण इसका दोबारा निर्माण कराया गया।
