शहर

Faridabad News : दिव्यांगजनों को ई-स्कूटी का तोहफा, पीएम मोदी के जन्मदिन पर होगा वितरण; कितने लोगों को मिलेगा लाभ

हरियाणा के फरीदाबाद में 17 सितंबर गुरुवार को में दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित की जाएगी।

Image

फरीदाबाद में में दिव्यांगजनों को मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी

फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर गुरुवार को फरीदाबाद में दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित की जाएगी। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को स्कूटी सौंपेंगे। यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम फरीदाबाद में सुबह करीब 10:30 बजे होने की जानकारी सामने आई है।

कार्यक्रम में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के चयनित दिव्यांगजन शामिल होंगे। उन्हें आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के लिए रोजमर्रा की आवाजाही को आसान बनाना बताया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटी मिलने के बाद लाभार्थी अपने काम, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी गतिविधियों के लिए आने-जाने में इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के हवाले से कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फरीदाबाद में दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित की जाएगी।

हालांकि, उपलब्ध जानकारी में यह स्पष्ट नहीं है कि कार्यक्रम में कुल कितनी स्कूटी वितरित की जाएंगी। लाभार्थियों के चयन और स्कूटी वितरण से जुड़े विस्तृत मानदंड की जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई है। 17 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में स्कूटी पाने वाले लाभार्थियों की संख्या और वितरण से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

दिल्ली में कई कार्यक्रम

उधर, दिल्ली की रेखा सरकार को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। सीएम रेखा गुप्ता की ओर से दीया’ कार्यक्रम, त्यागराज स्टेडियम में मेगा रक्तदान शिविर, खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुंडलीय यज्ञ और श्रमिकों के लिए ‘श्रमिक सेवा केंद्र’ की शुरुआत की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article