महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक हाईवे पर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुधवार को एक MUV खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे एक ही परिवार के चाल लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, मृतक और पीड़ित मुंबई के जोगेश्वरी के रहने वाले थे और वे नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर में भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह हादसा दोपहर में अटगांव गांव के पास यह हादसा हुआ।
पुलिस के एक अधिकारी ने हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि कार जिस ट्रक से टकराई वह पीछे से एक जला हुआ था, उसे पिछले दो साल से हाईवे पर ऐसे ही छोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पर खच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। साथ ही पीड़ितों की पहचान की जा रही है और घायल छह यात्रियों का इलाज फिलहाल शाहपुर उप-जिला अस्पताल में चल रहा है।
