शहर

तुरंत ठीक हों LPG बुकिंग ऐप, गैस बुकिंग में दिक्कत पर महाराष्ट्र सरकार का आदेश

महाराष्ट्र सरकार ने तेल कंपनियों को एलपीजी बुकिंग ऐप और मिस्ड कॉल सेवाओं की तकनीकी समस्याों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सार्वजनिक संस्थानों को गैस सिलेंडर की सप्लाई प्राथमिकता से देने का फैसला किया है। सरकार ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है और सप्लाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी की है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : ANI

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने गैस सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच तेल कंपनियों को LPG बुकिंग ऐप और मिस्ड कॉल सेवाओं में आ रही तकनीकी दिक्कतों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं। जिससे लोगों को गैस सिलेंडर बुक करने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा सार्वजनिक संस्थानों को गैस सप्लाई प्राथमिकता से देने का फैसला किया गया है।

गैस बुकिंग की समस्या पर बनेगा कंट्रोल रूम

राज्य सरकार ने कहा है कि गैस बुकिंग ऐप और मिस्ड कॉल सेवा में आ रही समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। इसके अलावा राज्य, विभाग, जिला और तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। गैस सप्लाई से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए व्हाट्सऐप सुविधा भी शुरू की जाएगी। सरकार ने पुलिस प्रशासन को गैस सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों और गैस एजेंसियों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी दी। जिससे सप्लाई बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से चलती रहे।

सार्वजनिक संस्थानों को LPG सप्लाई में प्राथमिकता

सरकार ने आगामी धार्मिक त्योहारों और आयोजनों को देखते हुए सार्वजनिक संस्थानों को एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को प्राथमिकता देने का फैसला किया है, ताकि जरूरी सेवाओं पर कोई परेशानी न हो। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम पंचायत सदस्यों की मदद से लोगों के बीच फैल रही गैस सप्लाई से जुड़ी अफवाहों को रोकने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इसका असर भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ सकता है। राहुल गांधी ने बताया कि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की सप्लाई जिस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग से गुजरती है, वहां तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसका प्रभाव भारत में भी दिखने लगा है, कई जगहों पर एलपीजी को लेकर लोगों में घबराहट देखी जा रही है। हालांकि हाल ही में एक टैंकर सऊदी अरब का कच्चा तेल लेकर मुंबई बंदरगाह पहुंचा है, जिससे सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article