शहर

Lucknow News: आवारा जानवरों को पकड़ने गई निगम टीम पर पथराव, चौकी प्रभारी सहित कई घायल

लखनऊ के बुद्धेश्वर क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने पहुंची नगर निगम टीम पर पथराव हुआ। हमले में कर्मचारी और चौकी प्रभारी घायल हुए, चार सरकारी वाहनों के शीशे टूटे।

Image

लखनऊ में आवारा पशु पकड़ने गई निगम टीम पर हमला

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर आवारा पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। सड़कों पर आवारा पशुओं के जमे होने के चलते यहां एक्सीडेंट का खतरा लगातार बना रहता है। कल यानी सोमवार 17 अगस्त को नगर निगम ने इन आवारा और पालतू पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम की टीम पर कुछ लोगों ने पथराव (Stone Pelting) कर दिया।

लखनऊ के बुद्धेश्वर क्षेत्र में हुई इस घटना में नगर निगम के कई कर्मचारी घायल हो गए। यही नहीं बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल को भी गंभीर चोटें आई हैं। पथराव के दौरान उपद्रवी तत्वों ने चार सरकारी वाहनों की विंडशील्ड भी तोड़ दी। नगर निगम की टीम ने मौके से 18 भैंसों को पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक जब नगर निगम की टीम पशुओं को पकड़ने गई थी, तभी कुछ घोसियों और अज्ञात लोगों ने टीम का विरोध किया। फिर देखते ही देखते उन लोगों ने नगर निगम की टीम और सरकारी वाहनों पर पथराव कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां भगदड़ और अफरातफरी जैसे हालात बन गए। इस दौरान कई कर्मचारियों को चोटें आईं।

इसी दौरान मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने की कोशिश कर रहे बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल भी इस पथराव की चपेट में आ गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। पथराव में चार सरकारी वाहनों के आगे के शीशे भी टूट गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की शिकायत पर नगर निगम की टीम और सरकारी वाहनों पर पथराव करने वाले आरोपियों के साथ ही अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '