लखनऊ

Where I can go with my girlfriend in Lucknow: लखनऊ में गर्लफ्रेंड के साथ घूमने की ये हैं BEST लोकेशन, दिनभर करें टाइम स्पेंड

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 15, 2023, 12:06 PM IST

Where I can take my girlfriend in Lucknow: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ घूमने के लिए बेहद बढ़िया जगह है। यहां घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, जहां आप अपने परिवार, दोस्तों, करीबियों और गर्लफ्रेंड के साथ जा सकते हैं।

Image

Where I can take my girlfriend in Lucknow

Photo : iStock

Where I can take my girlfriend in Lucknow: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) घूमने के लिए बेहद बढ़िया जगह है। यहां घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, जहां आप अपने परिवार, दोस्तों, करीबियों और गर्लफ्रेंड (GirlFriend) के साथ जा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको लखनऊ की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर जा सकते हैं।

बड़ा इमामबाड़ा (Bara Imambara)

लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा शहर के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक है। इमामबाड़ा मुख्य रूप से अपनी अविश्वसनीय भूलभुलैया के लिए जाना जाता है, जो स्मारक की ऊपरी मंजिल पर स्थित है। कहा जाता है कि इस भूलभुलैया में जाने के 1024 रास्ते हैं, लेकिन बाहर निकलने के सिर्फ 2 रास्ते हैं। आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ यहां घूमने आ सकते हैं। यहां हर दिन काफी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं, जिनमें कई ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड भी होते हैं।

जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park)

जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है। सबसे बड़े एशियाई पार्कों में से एक जनेश्वर मिश्र पार्क वॉकिंग और जॉगिंग के लिए एक बढ़िया जगह है। लखनऊ के लोग और जो लोग लखनऊ घूमने आते हैं, वह ये पार्क देखने जरूर आते हैं। साथ ही ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड भी यहां घूमने आते हैं। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। कपल्स के लिए ये शानदार जगह है।

गोमती रिवरफ्रंट पार्क (Gomti Riverfront Park)

गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ में गोमती नदी के तट पर एक पार्क है। अंबेडकर पार्क के पास स्थित गोमती रिवरफ्रंट पार्क लखनऊ में घूमने के लिए अद्भुत जगहों में से एक है। 2 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला गोमती रिवरफ्रंट पार्क का प्रमुख आकर्षण म्यूजिकल फव्वारा है, जो बहुत बड़ा है और नदी के दोनों किनारों से देखा जा सकता है। म्यूजिकल फव्वारा पार्क में आए पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। रोज यहां लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आप लखनऊ में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।

बेगम हजरत महल पार्क (Begum Hazrat Mahal Park)

लखनऊ के कैसरबाग में स्थित बेगम हजरत महल पार्क एक लोकप्रिय पार्क है। रोज यहां काफी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। पार्क में बेगम हजरत महल के नाम पर एक स्मारक संरचना है, जिन्होंने 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पार्क का इस्तेमाल अलग-अलग धार्मिक त्योहारों, कला प्रदर्शनियों और स्कूल कार्यक्रमों के लिए किया जाता है। हरी-भरी हरियाली के अलावा बेगम हजरत महल पार्क में कुछ फव्वारे, एक फूलों का बगीचा और पत्थर के रास्ते भी हैं। अगर आप लखनऊ में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। रोज यहां कई ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड घूमने के लिए आते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article