लाइफस्टाइल

Places To Visit Near Lucknow: वीकेंड में लखनऊ के आसपास ये हैं घूमने की बेस्ट जगहें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 12, 2022, 03:17 PM IST

Places to visit near lucknow: अयोध्या में आप राम जन्मभूमि मंदिर, राजा मंदिर, कनक भवन और हनुमान गढ़ी मंदिर जा सकते हैं जहां आप प्रार्थना करने के साथ आरती में भाग ले सकते हैं। लखनऊ से अयोध्या की दूरी 135 किलीमीटर की है और आने में 2-3 घंटे का समय लगता है।

Image

वीकेंड में लखनऊ के आसपास ये हैं घूमने की बेस्ट जगहें।

Photo : iStock

Best Places to visit near lucknow: वीकेंड (Weekend) में ज्यादातर लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते ही हैं। अगर आप देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में रहते हैं और वीकेंड में एक दिन का घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको ऐसे कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप जा सकते हैं।

आगरा

दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताजमहल आगरा में है। अगर आप यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप लखनऊ से एक दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लखनऊ से आगरा की दूरी 333 किलोमीटर है। साथ ही यहां घूमने का सही समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक है। साथ ही आगरा में आप आगरा किले और फतेहपुर सीकरी भी घूम सकते हैं।

अयोध्या

अयोध्या लखनऊ के पास घूमने के स्थानों में से एक है। ये प्रसिद्ध रूप से रामजन्म भूमि के रूप में जाना जाता है। ये सरयू नदी के तट पर फैजाबाद जिले में स्थित एक आध्यात्मिक केंद्र है। अयोध्या में आप राम जन्मभूमि मंदिर, राजा मंदिर, कनक भवन और हनुमान गढ़ी मंदिर जा सकते हैं जहां आप प्रार्थना करने के साथ आरती में भाग ले सकते हैं। लखनऊ से अयोध्या की दूरी 135 किलीमीटर की है और आने में 2-3 घंटे का समय लगता है। साथ ही यहां घूमने का सही समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक है।

वाराणसी

आकर्षण और मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता से ओत-प्रोत वाराणसी भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक है। भगवान शिव की नगरी के रूप में विख्यात, इस राजसी स्थान का अपने सुखदायक परिवेश में एक अलग सार है। पूरे भारत से लोग पवित्र गंगा नदी के तट पर जाते हैं और यहां पवित्र स्नान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये शरीर और आत्मा से सभी पापों को दूर कर देता है। लखनऊ से वाराणसी की दूरी 305 किलीमीटर की है। साथ ही यहां घूमने का सही समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक है।

नैनीताल

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक नैनीताल कुमाऊं की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है, एक अनोखा हिल स्टेशन है जो एक विशिष्ट आकार की झील के चारों ओर बना है जिसे 'नैनी झील' के रूप में जाना जाता है। नैनीताल को 'झीलों के शहर' के रूप में भी जाना जाता है, नैनीताल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, इसकी बर्फ से ढकी पहाड़ियां और शांत झीलें इसे अपने आप में उदासीन आकर्षण प्रदान करती हैं। लखनऊ से नैनीताल की दूरी 389 किलीमीटर की है। साथ ही यहां आप साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए आ सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article