लखनऊ

IRCTC Tour Package: लखनऊ के लिए हॉलीडे स्पेशल, IRCTC अगले महीने कराएगा अंडमान की सैर, जानें पैकेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 05:22 PM IST

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर कई तरह के टूर पैकेज लॉन्च करती रहती है। इसके जरिए आप कम बजट में रहना, खाना आदि सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस बार आईआरसीटीसी पर्यटकों के लिए हॉली डे स्पेशल पैकेज लाया है। फरवरी में आईआरसीटीसी अंडमान की सैर कराएगा। इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

Image

अगले माह अंडमान की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

KEY HIGHLIGHTS
  • आईआरसीटीसी पर्यटकों के लिए लाया हॉली डे स्पेशल पैकेज
  • फरवरी में अंडमान की सैर कराएगा आईआरसीटीसी
  • अंडमान टूर के लिए बुकिंग भी शुरू


IRCTC Andaman Tour: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पर्यटकों के लिए हॉली डे स्पेशल पैकेज लाया है। अगले महीने यानि फरवरी में आईआरसीटीसी अंडमान की सैर कराएगा। आईआरसीटीसी ने पैकेज लॉन्च कर दिया है, इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा, इंडियन रेलवे एंड टूरिज्म कॉरपोरेश ने एक शानदार पैकेज शुरू किया। इस पैकेज में श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। इसमें आने जाने का खर्च रेलवे की तरफ से उठाया जाएगा। इसके अलावा कई सुविधाओं का फायदा रेलवे की तरफ से फ्री में दिया जाएगा। टूर पैकेज में वैष्णो देवी के साथ ही आसपास के मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार, लखनऊ से अंडमान वाया कोलकाता का पैकेज लॉन्च कर दिया गया है। इस पैकेज में पर्यटकों को हवाई यात्रा कराई जाएगी। पांच रात और छह दिनों का यह पैकेज है।

ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

पैकेज का मूल्य 57,180 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। पैकेज के अंतर्गत पर्यटकों को कोलकाता, हैवलॉक, पोर्ट ब्लेयर और बाराटेंग द्वीप की सैर कराई जाएगी। पैकेज की बुकिंग गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, वेबसाइट और 8287930908, 8287930909 मोबाइल नंबरों पर की जा सकती है। इस टूर पैकेज में लोगों को इकॉनोमी क्लास से यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी। हर जगह पर रात में रूकने की सुविधा भी मिलेगी। इसमें तीन दिन पोर्ट ब्लेयर में, एक दिन हैवलॉक में रुकने की सुविधा मिलेगी। टूर में हर दिन ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा दी जाएगी। लंच का इंतजाम खुद ही करना होगा। इसके साथ ही द्वीप समूह में घूमने के लिए निजी गाड़ी की सुविधा मिलेगी।

8300 रुपये में वैष्णो देवी की यात्रा

दूसरी ओर, इंडियन रेलवे एंड टूरिज्म कॉरपोरेश ने वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भी शानदार पैकेज लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप हर गुरुवार को सफर कर सकेंगे। आईआरसीटीसी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, आपको माता वैष्णो देवी और कटरा घूमने की सुविधा मिलेगी। आपका टिकट थर्ड एसी में बुक होगा।आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इस पैकेज की पूरी जानकारी साझा की है। आईआरसीटीसी ने ट्वीट में बताया है कि अब आप 8300 रुपये में वैष्णो देवी की यात्रा कर सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article