लखनऊ

UP Building Collapse: एक झटके में भरभरा कर गिर गई मुजफ्फरनगर में इमारत, 20 लोग दबे, 1 की मौत

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 14, 2024, 10:13 PM IST

UP Building Collapse: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को एक मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

Image

मुजफ्फरनगर के जानसठ में गिरी बिल्डिंग

Photo : ANI

UP Building Collapse: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार शाम एक इमारत भर भराकर गिर गई। इस हादसे में 20 लोगों के दबने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में घर गिरने से एक की मौत हो गई है। बचाव कार्य जारी है।

12 लोग को मलबे से निकाला गया

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को एक मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने संवाददाताओं को बताया कि हादसा जानसठ थाना क्षेत्र के तालदा गांव में हुआ, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। बंगारी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

25 लोग कर रहे थे काम

अधिकारी ने बताया कि जिन अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्हें बचाने के लिए छत की कंक्रीट को काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त घर में करीब 25 लोग काम कर रहे थे।

सीएम योगी एक्टिव

जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन से घायलों को सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article