UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में यूपी के कई जिलों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले 5 से 6 दिनों में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। इसका अर्थ ये है कि अब, दिन की तरह लोगों को रात में भी भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। इसके साथ ही बता दें की आने वाले दिनों में प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। वहीं यूपी के कुछ जिले ऐसे भी है, जहां का तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल...
इन जिलों में 40 डिग्री के पार हुआ तापमान
यूपी की प्रमुख शहर प्रयागराज और झांसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान क्रमशः 42 और 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं गोरखपुर में 39 डिग्री, बहराइच में 39 और फुरसतगंज में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इनके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस है। आईएमडी (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में कई शहरों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए विभाग ने यूपी में अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने के लिए किया कहा गया है। धूप में कम से कम बाहर जाने की सलाह दी गई है। आगे मौसम पर बात करते हुए वैज्ञानिक दानिश ने बताया कि पूर्वी यूपी में तेज हवाएं चल रही है और इन हवाओं का सिलसिला आने वाले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा।
