Delhi NCR Weather Today: तेज हवाओं और बारिश से लुढ़का शहर का पारा, गर्मी से मिलेगी राहत; जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम को देखते हुए आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर का मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। पिछले दिनों चली आंधी और तूफान के बाद शहर का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा था। गुरुवार को शहर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन शाम होते-होते दिल्ली के कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चली। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली-नोएडा के कई क्षेत्रों में दोपहर के समय हल्की बारिश दर्ज की गई। बदलते मौसम को देखते हुए आईएमडी (IMD) ने 20 अप्रैल को बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi Weather Today

दिल्ली एनसीआर में मौसम के हाल

मौसम में बदलाव के साथ बढ़े बुखार-जुकाम के मामले

आये दिन बदलते मौसम के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। अस्पतालों में अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के नजर आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ जुकाम और बुखार के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। दिन प्रतिदिन रंग बदले मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने भी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

End of Feed