लखनऊ

UP Weather Today: कहीं धूप तो कहीं बारिश, अब होगी गर्मी की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल

UP Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: उत्तर प्रदेश का मौसम साफ बना हुआ है। शहरों में तीखी धूप निकली हुई है, जो तापमान बढ़ा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अब गर्मी की शुरुआत हो रही है।

Image

यूपी में गर्मी की शुरुआत

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी का मौसम एक बार फिर बदलने को तैयार है। यहां सुबह-शाम की ठंड जारी है। लेकिन आने वाले दिनों में धूप की तपिश से प्रदेश में गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी का मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। सुबह में हल्की ठंड, दोपहर के समय में तीखी धूप और शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ने लग रही है। यूपी का मौसम उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। इस बीच IMD ने 13 मार्च को यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

यूपी के कई जिले हैं जहां अधिकतम तापमान 30 के पार चला गया है। बता दें कि बीते दिनों में प्रयागराज, वाराणसी, बांदा और गोरखपुर सहित कई इलाके हैं जहां के तापमान में वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत बारिश और ओलावृष्टि के साथ हुई थी। उसके बाद से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहा है। बीच में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई दिनों से प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ था। लेकिन इस बीच एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा और शुष्क बना रहेगा। लगातार बदल रहे इस मौसम के कारण अधिकतर लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से परेशान है।

यूपी में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, बांदा, गोरखपुर, आगरा जैसे कई इलाकों में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। यहां आने वाले दिनों में तापमान 30 से 32 तक जाने की उम्मीद है। आमतौर पर मार्च से गर्मी की शुरुआत हो जाती थी, लेकिन इस साल मार्च की शुरुआत बारिश के साथ हुई और तेज हवाओं ने तापमान को बढ़ने नहीं दिया। मार्च के 10 दिन बीतने के बाद भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। माना जा रहा है कि बारिश के बाद गर्मी शुरू होने सकती है।

यूपी में तापमान

यूपी में कई शहरों में मौसम साफ बना हुआ है। आगरा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बरेली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस है। 13 मार्च को बरेली में बारिश की संभावना है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 30 डिग्री, गाजियाबाद में 13 न्यूनतम और 29 अधिकतम, नोएडा में न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश की राजधानी की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article