लखनऊ

UP Ka Mausam: यूपी को जमकर भिगो रहा मानसून, आज प्रयागराज-झांसी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज 20 से अधिक जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना है। आज किन-किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, आइए जानें।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से भी बड़ी राहत दिलाई है। पिछले 24 घंटों में लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बाराबंकी समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। यह सिलसिला आज भी जारी रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने आज प्रयागराज, झांसी समेत यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। यूपी में भारी बारिश का दौर अगले 6-7 दिनों तक जारी रह सकता है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में 7 जुलाई तक पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी यूपी में 5 जुलाई तक भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रयागराज, झांसी, ललितपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, महोबा और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं फतेहपुर, चंदौली, सहारनपुर, बिजनौर, संतरविदास नगर, बरेली, श्रावस्ती, रामपुर, पीलीभीत, जालौन, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हमीरपुर में भारी बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, श्रावस्ती, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बहराइच और लखीमपुर खीरी।

लखनऊ में बारिश से जलमग्न हुए कई इलाके

मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को मानसून पूरे उत्तर प्रदेश में एक्टिव हो चुका है। जिसके प्रभाव से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बीते 48 से 60 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी भी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में लखीमपुर खीरी में 212 मिमी और बाराबांकी में 165 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं लखनऊ में कुछ घंटों की बारिश से ही कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश से शहर में सड़क धंसने, पेड़ों के गिरने और घरों में जलभराव की कई घटनाएं सामने आई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!