दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, हिमाचल-उत्तराखंड में मानसून मचा रहा तबाही
भारत में मॉनसून अब पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। इसके प्रभाव से देशभर में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं और नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले 6 से 7 दिनों के दौरान उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में तेज से बहुत तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इससे एक ओर जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने खासतौर पर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों को लेकर अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, हिमाचल-उत्तराखंड में मानसून मचा रहा तबाही
आज का मौसम 2 July 2025 LIVE: लखनऊ में कल बारिश का अलर्ट
आज का मौसम 2 July 2025 LIVE: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
गुरुग्राम में बारिश की संभावना
जयपुर में भारी बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना
दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार
यूपी में 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
पंजाब के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली में आज बारिश की संभावना
दिल्ली में नहीं हुई तेज बारिश
जुलाई में होगी सामान्य से अधिक बारिश
मौसम विभाग ने जुलाई में देश में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही बाढ़ के खतरे के कारण मध्य भारत, उत्तराखंड और हरियाणा के अधिकारियों और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान
आईएमडी ने कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में कुछ स्थान पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि सौराष्ट्र और कच्छ में भी अगले सात दिन में भारी बारिश हो सकती है जबकि इस अवधि के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
अगले 6-7 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले 6-7 दिन बहुत भारी स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है जबकि झारखंड और ओडिशा में कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है।
हरियाणा-पंजाब में जून में सामान्य से अधिक हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। पंजाब में जून महीने में 69.7 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 54.5 मिमी है। यह 28 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह, हरियाणा में जून में 71.7 मिमी बारिश हुई, जो 55.3 मिमी के सामान्य औसत से 30 प्रतिशत अधिक है। चंडीगढ़ में जून माह में 37 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, जो 213 मिमी थी जबकि इस महीने औसत बारिश 155.5 मिमी होती है। इससे पहले चंडीगढ़ में सर्वाधिक बारिश जून 2013 में हुई थी जो 251.5 मिमी दर्ज की गई थी।
राजस्थान में कई इलाकों में हुई भारी बारिश
दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव के चलते बीते 24 घंटे में राजस्थान में कई जगह अति भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक बारिश धौलपुर के बाड़ी में 158 मिलीमीटर दर्ज की गई। मंगलवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम, जबकि कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की वर्षा हुई।
