दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में मानसून तो हुआ एक्टिव, पर तेज बारिश अभी भी दूर; जानें कब जमकर बरसेंगे बदरा?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में मंगलवार को कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। आज भी बारिश को लेकर कोई चेतावनी मौसम विभाग ने जारी नहीं की है। हालांकि आज छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में अगले 7 दिनों तक कैसा मौसम रहने वाला है आइए जानते हैं:

Image

दिल्ली में आज बारिश की संभावना, लेकिन कोई अलर्ट नहीं

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक्टिव हो चुका है। लेकिन फिलहाल तेज बारिश का दौर थमा हुआ है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कहीं भी झमाझम बारिश देखने को नहीं मिली। हालांकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी जरूर हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पूरे सप्ताह तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते लोगों को हल्की उमस और गर्मी परेशान कर सकती है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में कैसा मौसम रहने वाला है?

दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन दिल्ली में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दिल्ली के इन इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतर हिस्सों में सुबह से ही घने बादलों का आसमान में डेरा रहा। लेकिन तेज बारिश कहीं नहीं हुई। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बूंदाबांदी दर्ज हुई। दिन में बीच-बीच में धूप के भी दर्शन हुए। जिस कारण लोगों को उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सफदरजंग, पालम, मुंगेशपुरी, मयूर विहार और आयानगर में हल्की बारिश हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान आर्द्रता का स्तर 98 से 64 प्रतिशत तक रहा।

दिल्ली का मौसम 7 दिन कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में जुलाई के पहले सप्ताह में फिलहाल अच्छी बारिश होने की संभावना बेहद कम है। लेकिन इस दौरान बादलों की मौजूदगी बरकरार रहेगी। साथ ही कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी देखने को मिल सकती है। दिल्ली में 7 जुलाई तक अधिकतम तापमान 23 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश के चलते फिलहाल दिल्ली की हवा भी साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का औसत AQI 83 अंक दर्ज किया गया। जिसे संतोषजनक श्रेणी में रहा जाता है। आने वाले दो दिन भी एक्यूआई साफ स्तर पर बने रहने की संभावना जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article