लखनऊ

UP Ka Mausam: यूपी में आज झूमकर बरसेंगे बदरा, बिजली और ओले गिरने का भी अलर्ट; जानें कब होगा मानसून का आगमन

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में 17 से 20 जून के बीच मानसून के आगमन की संभावना जताई जा रही है। बारिश से गर्मी और उमस से भी राहत मिलने के आसार हैं।

Image

यूपी में आज बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-June-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम का मूड बदल गया है। रविवार को यूपी के कई हिस्सों में बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही गर्मी से भी राहत महसूस हुई। आज भी प्रदेश के 51 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से हीटवेव का दौर भी खत्म होगा। यूपी में प्री मानसून बारिश से राहत मिलने के साथ ही कई हिस्सों में मौसम का कहर भी देखने को मिला। तेज आंधी और बिजली गिरने से अलग-अगल हिस्सों में हादसे हुए। जिससे 22 लोगों की मौत हो गई है। आज भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई।

बारिश से लू का दौर होगा खत्म

मौसम विभाग के अनुसार बारिश की एंट्री के साथ ही हीटवेव का दौर आज से खत्म हो जाएगा। यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अलर्ट है।इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। आज कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

यूपी में कब होगी मानसून की एंट्री

यूपी में अगले 3 दिन तक दोनों हिस्सों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंट की स्पीड से तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 5 - 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 - 6 डिग्री सेल्सियस की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 17 से 20 जून के बीच मानसून की एंट्री होने की संभावना है। प्री-मानसून बारिश से पिछले 24 घंटों में तापमान में कमी देखने को मिली है। 18 जून से प्रदेश में भारी बारिश शुरू होने की संभावना जताई गई है।

यूपी के किन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, हरदोई, फरुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और महोबा।

इन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, हरदोई, फरुखाबाद, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, जालौन, हमीरपुर और महोबा में झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट है। वहीं मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और बिजनौर समेत आसपास के इलाकों में ओले गिरने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article