दिल्ली

Delhi Weather: छाता-रेनकोट रखें तैयार, गर्मी से राहत दिलाने आई बरसात; 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में रविवार तड़के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।

Image

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-June-2025: दिल्ली में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। लेकिन रविवार तड़के कई हिस्सों में हुई बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई। आईएमडी ने बताया कि रविवार सुबह राजधानी में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। आज दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में आज आंधी-बारिश का मौसम

आईएमडी के अनुसार सोमवार को शाम तक गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में कहां-कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को रात ढाई बजे और तड़के साढ़े चार बजे के बीच बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई। इस दौरान सफदरजंग केंद्र में 33.5 मिमी, लोधी रोड पर 32 मिमी और पूसा केंद्र में 27.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार तड़के 4:30 बजे पालम हवाई अड्डे पर हवा की रफ्तार 56 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जबकि दृश्यता रात दो बजे 4,000 मीटर से घटकर तीन बजे 1,500 मीटर रह गई। बारिश के चलते कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

रविवार सुबह 20 डिग्री रहा तापमान

आईएमडी ने बताया कि रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से सात डिग्री कम है। शहर में सायं साढ़े पांच बजे आर्द्रता 43 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम केंद्रों में, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था, जो औसत से 7.5 डिग्री कम था। पालम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा, जो क्रमशः सामान्य से 4.2 और 3.8 डिग्री कम था।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article