लखनऊ

UP Weather Today: नोएडा से गोरखपुर तक चलेंगी तेज हवाएं, कानपुर-प्रयागराज समेत 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; जानें कब होगी मानसून की दस्तक

UP Weather Today: यूपी में मौसम की चाल बदली हुई है। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है तो, वहीं कई स्थानों पर लू का अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 22 जून तक यहां मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है।

Image

यूपी में मौसम का हाल

UP Weather Today: यूपी में बीते कई दिनों से मौसम अजब-गजब बना हुआ है। प्रदेश के आधे जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। कहीं लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है तो वहीं कई जिलों में लोगों को गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच भीषण गर्मी का कहर झेल रहे लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भीषण गर्मी में लोगों के एसी भी बेअसर हो गए हैं। एसी में बैठे रहने पर भी गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं कई स्थानों पर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। इस बीच लोग मानसून की राह देख रहे हैं।

यूपी के इन जिलों में जारी हीटवेव

मौसम विभाग ने यूपी के कानपुर देहात, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ और आजमगढ़ में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लोगों को अभी भीषण गर्मी का प्रकोप और झेलना है। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार बना रहेगा।

यूपी में यहां चलेंगी तेज हवाएं और होगी बारिश

यूपी के गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, महामायानगर, मथुरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, कांशीरामनगर, संभल, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, देवरिया और कुशीनगर में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान इन जिलों में तेज हवाएं चलेंगी, जिसके साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। बारिश और हवाओं से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के इन जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

यूपी में कब होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग की मानें तो 16 से 18 जून तक मानसून के बिहार पहुंचने की संभावना जताई गई है। बिहार के बाद मानसून की यूपी में एंट्री होगी। माना जा रहा है कि यूपी में मानसून की दस्तक 19 जून से 22 जून के बीच हो सकती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article