लखनऊ

UP Weather 03-November-2025: यूपी में बारिश का दौर खत्म, अब पैर पसारेगी ठंड; कोहरे ने भी दी दस्तक

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने या बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज सुबह कहीं-कहीं छिछला या मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03-November-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम करवट बदल रहा है। मोंथा चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में हो रही बारिश का सिलसिला पूरी तरह से थम चुका है। अब धीरे-धीरे सर्दियां पैर पसार रही है। सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास बढ़ रहा है। साथ ही अब देर रात और सुबह के समय कोहरे का असर भी दिखने लगा है। यूपी में आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 4 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। जिसके प्रभाव से पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिसके असर से यूपी में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव समाप्त होने के बाद अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज यूपी में कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। 4 नवंबर को भी यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने वाला है। 8 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश होने या तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान नहीं है।

यूपी में तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

यूपी में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान में आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद 24 घंटों के दौरान इतना ही तापमान बढ़ सकता है। जिसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होने के आसार हैं।

यूपी के किन शहरों की बढ़ा प्रदूषण

आज लखनऊ में भी मौसम साफ के आसार हैं। वहीं दिल्ली से सटे जिलों में फिलहाल प्रदूषण का साया देखने को मिल रहा है। नोएडा में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। आज सुबह 6 बजे यहां का एक्यूआई 311 दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में 295, गाजियाबाद में 334, मेरठ में 389, बागपत में 352, बुलंदशहर में 267 और मुजफ्फरनगर में एक्यूआई 345 दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article