लखनऊ

UP Ka Mausam 01-November-2025: चक्रवात मोंथा के असर से भीगा यूपी, आज 18 जिलों में येलो अलर्ट, इन शहरों में भारी बारिश के आसार

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने आज पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना जताई है। आज 18 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिनमें से 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट है। आइए जानते हैं कि ये जिले कौन-से हैं?

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-November-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं पर मौसम शुष्क बना हुआ है, तो कहीं बारिश दर्ज की जा रही है। चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से यूपी में बेमौसम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवाती तूफान अब कमजोर पड़कर हवा के निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। यह वेदर सिस्टम छत्तीसगढ़-बिहार के ऊपर बना हुआ है। जिसका प्रभाव यूपी के पूर्वी और मध्य हिस्से तक पड़ रहा है। जिससे प्रदेश में बारिश देखने को मिल रही है। शुक्रवार को यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। आज पूर्वी यूपी के 18 जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। जिनमें से 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, जौनपुर, संतरविदासनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, गोरखपुर,वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर और आजमगढ़ येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें से मऊ, देवरिया, कुशीनगर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलने और बादल गरजने व बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। तापमान की बात करें तो अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में अचानक 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना

यूपी में 2 और 3 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 3 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसका प्रभाव यूपी के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। 4 नवंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

अक्टूबर में यूपी में कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर 2025 के दौरान यूपी में कुल 65.2 मिमी बारिश हुई। यह दीर्घकालिक औसत 28.2 मिमी से 131 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान सबसे अधिक बरसात सोनभद्र में 211.6 मिमी हुई। वहीं वाराणसी में 210.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में यूपी के कई हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान जालौन में 96.5 मिमी और मिर्जापुर में 95 मिमी बारिश हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article