लखनऊ

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए बसपा ने 10 मेयर उम्मीदवार किए घोषित, 6 कैंडिडेट मुस्लिम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 17, 2023, 09:47 PM IST

UP Nikay Chunav 2023: राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने नौ अप्रैल को राज्य में नगर निकाय चुनाव दो चरण में कराने की घोषणा की जिसके तहत चार और 11 मई को मतदान होंगे और 13 मई को मतगणना होगी। कुमार ने बताया- "राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे।"

Image

UP Nikay Chunav 2023: बसपा ने मेयर उम्मीदवारों की सूची की जारी

Photo : BCCL

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए बसपा ने पहले चरण के लिए मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बसपा ने 10 नगर निगमों के लिए दसों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बसपा के 10 मेयर कैंडिडेट में से छह मुस्लिम समाज से संबंध रखते हैं।

लखनऊ से मुस्लिम चेहरा

बसपा ने लखनऊ मेयर पद के लिए शाहीन बानो को मैदान में उतारा है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि बानो 2016 से बसपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और वह पार्टी नेता मोहम्मद सरवर मलिक की पत्नी हैं, जिन्होंने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लखनऊ उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि बानो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने पति के चुनाव लड़ने के दौरान उनके अभियानों को भी संभाला था।

और किसे मिला टिकट

अन्य उम्मीदवारों में आगरा से लता, मथुरा-वृंदावन से राजा मोहतसिम अहमद, फिरोजाबाद से रुखसाना बेगम, झांसी से भगवान दास फुले, सहारनपुर से खदीजा मसूद, वाराणसी से सुभाष चंद्र मांझी, प्रयागराज से सईद अहमद, मुरादाबाद से मोहम्मद यामीन और गोरखपुर के नवल किशोर नाथानी को टिकट मिला है।

दो चरण में मतदान

राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने नौ अप्रैल को राज्य में नगर निकाय चुनाव दो चरण में कराने की घोषणा की जिसके तहत चार और 11 मई को मतदान होंगे और 13 मई को मतगणना होगी। कुमार ने बताया- "राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे।"

कुल कितनी सीटें

यूपी नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें