लखनऊ

Meerut News: मेरठ में मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; 2 गिरफ्तार

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ,वहीं एक को गोली लग गई। बदमाशों पर बैंक के एक एजेंट से 3 लाख कैश और टैब, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर और मोबाइल लुटने का आरोप है-

Image

मेरठ में लूट के आरोप में दो लोग गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Meerut News: मेरठ में पुलिस से मुठभेड़ के बाद लूटपाट के एक मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मौके से भागने की कोशिश कर रहे घायल बदमाश के दूसरे साथी को भी पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर टीपीनगर में भोला रोड पर उज्जीवन फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट प्रहलाद सिंह से लूटपाट की थी।

बैंक के एजेंट से लूटे 3 लाख कैश

पुलिस ने बताया कि वारदात की साजिश रचने में कुल चार बदमाश शामिल थे जिनमें से दो की तलाश की जा रही है। घायल बदमाश पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर, आयुष विक्रम सिंह ने देर रात हुई मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि टीपीनगर क्षेत्र अंतर्गत भोला रोड पर 11 सितंबर को उज्जीवन फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट प्रहलाद सिंह से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये की रकम लूट ली थी। बदमाश एक टैब, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, मोबाइल भी लूट कर ले गये थे।

पुलिस ने घेराबंदी कर किया अरेस्ट

घटना के संबंध में सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और बदमाशों की तलाश में जुटी थी। एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट की घटना में शामिल दो बदमाश किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने मलियाना बंबा पर घेराबंदी की।

मुठभेड़ में एक आरोपी को लगी गोली

उन्होंने बताया कि खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे मेरठ के पी. एल. शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद के अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, देशी तंमचा भी बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों के फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article