अध्यात्म

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यहां जानिए अपने जन्म की तारीख से

Aaj Ka Ankfal 17 July 2026 : आपकी बर्थडेट आपके बारे में बहुत कुछ बताती है। अंकज्योतिष भविष्यफल महीने की तारीखों पर होता है। आइए जानते हैं कि किन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

Image

17 जुलाई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal 17 July 2026 : आज 17 जुलाई 2026 है। 17 का संयुक्त अंक सूर्य और केतु के प्रभाव का प्रतीक माना जाता है। यह एकल अंक 08 के समान फल देता है, जिसके स्वामी शनि हैं। अंक 08 न्याय, कर्म, धैर्य, आत्मबल, प्रसिद्धि और सफलता का प्रतीक है। आज 17-07-2026 का भाग्यांक 07 रहेगा, जिसके स्वामी केतु हैं। केतु आध्यात्म, शोध, आत्मचिंतन और अचानक मिलने वाले शुभ अवसरों के कारक माने जाते हैं। अंक 08 के मित्र अंक 04, 05 और 06 हैं। आज सभी मूलांक के लोगों के लिए श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। धन लाभ के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें तथा शनि और केतु के बीज मंत्र का जप एवं तिल का दान करना भी लाभकारी रहेगा। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। आईटी, बैंकिंग और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शनि, बुध और सूर्य के सहयोग से करियर में प्रगति होगी तथा भाग्यांक 07 के प्रभाव से नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। नौकरी में कार्यभार अधिक रहने से व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय में मूलांक 05 और 07 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। केतु और गुरु का सहयोग नौकरी में कोई बड़ा अवसर या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। व्यवसाय में उन्नति के अच्छे संकेत हैं और रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज का उपाय मूंग और गुड़ का दान करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। आईटी, बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। शुक्र और शनि का सहयोग नौकरी और व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 03 और 07 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 01 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं और लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय सात अन्न और फलों का दान करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। शुक्र और बुध का सहयोग नौकरी और व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं तथा मूलांक 03 और 06 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में बीपी के मरीज विशेष सावधानी रखें। आज का उपाय गाय को पालक खिलाना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 03 और 09 रहेगा। व्यवसाय में अपने कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। नौकरी में शनि और शुक्र का सहयोग पदोन्नति या नई उपलब्धि दिला सकता है। स्वास्थ्य के मामले में कफ संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय गुड़ और गेहूं का दान करना है। शुभ रंग नारंगी और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 03 और 07 रहेगा। आज का दिन नौकरी और व्यवसाय दोनों के लिए अनुकूल रहेगा। शनि और बुध का सहयोग करियर में पदोन्नति तथा व्यवसाय में सफलता के नए अवसर दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। मंगल और शुक्र का सहयोग नौकरी में प्रगति तथा व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलने के योग बना रहा है। राहु और मंगल के प्रभाव से व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में नसों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय हनुमान जी की उपासना करें तथा बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग पीला और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article