पटना

Bihar Bridge Damaged: जमुई का बेली ब्रिज अचानक एक ओर झुका, ठप पड़ा आवागमन, मरम्मत कार्य जारी

जमुई में पिछले साल बना बेली ब्रिज का एक हिस्सा अचानक एक ओर झुक गया। जिसके बाद इसपर ट्रैफिक की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि पुल को मरम्मत कर पांच दिनों में पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।

Image

जमुई में बेली ब्रिज

Jamui Bailey Bridge Tilted: बिहार के जमुई जिले में बरनार नदी पर बने एक बेली ब्रिज का एक हिस्सा सोमवार को अचानक एक तरफ झुक गया। जमुई की जिलाधिकारी (डीएम) अभिलाषा शर्मा ने कहा कि यह घटना सोमवार सुबह हुई जब बरनार नदी पर बने बेली ब्रिज का एक हिस्सा अचानक एक तरफ छह इंच झुक गया। पुल पर यातायात की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है और तकनीकी विशेषज्ञ इसकी मरम्मत में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुल पांच दिनों में पूरी तरह से चालू हो जाएगा।

पिछले साल बना था बेली ब्रिज

गौरतलब है कि इस बेली ब्रिज का निर्माण पिछले वर्ष पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। यह घटना हाल के दिनों में बिहार के कई जिलों में एक दर्जन से अधिक पुलों और पुलों के ढह जाने की पृष्ठभूमि में सामने आई है। बिहार के सीवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज आदि जिलों से हाल के दिनों में छोटे पुलों के ढहने की घटनाएं सामने आईं थीं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित विभागों की हाल ही में समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को राज्य के सभी पुराने पुलों का सर्वेक्षण करने और मरम्मत की आवश्यकता वाले सभी पुलों की पहचान करने का स्पष्ट निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को राज्य में पुलों के रखरखाव की नीति तुरंत तैयार करने के लिए भी कहा था।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article