विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

Virat Kohli's New Record: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में नाकाम रहने के बाद कार्डिफ में खेले गए दूसरे मुकाबले में फॉर्म में वापस लौटने में सफल रहे। विराट ने 66 गेंद में 65 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके जड़े। जोफ्रा आर्चर ने लगातार दूसरे मुकाबले में उनकी पारी का अंत किया। यह विराट कोहली के वनडे करियर का 78वां अर्धशतक था। विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान राहुल द्रविड़ का एक पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं क्या है वो रिकॉर्ड?

Authored by: Navin ChauhanUpdated Jul 17 2026, 03:28 IST
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय01 / 07

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

विराट कोहली इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि कार्डिफ में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में अपनी पारी का पहला चौका जड़कर हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने अपना खाता भी खोला।​

75वीं पारी में हासिल की उपलब्धि02 / 07

75वीं पारी में हासिल की उपलब्धि

विराट कोहली ने इस चौके के साथ ही एक और बड़ा ऑल-टाइम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट इंग्लैंड की सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली के नाम अब इंग्लैंड में सभी फॉर्मेट्स में सबसे ज्यादा 2707 रन दर्ज हो गए हैं। ये रन उन्होंने 59 मैच की 75 पारी में बनाए हैं।​

तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड03 / 07

तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

​विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने का राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड की धरती पर द्रविड़ खेले 46 इंटरनेशनल मैच की 56 पारी में 2645 रन बनाए थे। अब विराट कोहली उनसे आगे निकल गए हैं।​

पहला चौका जड़ते ही रचा इतिहास​04 / 07

पहला चौका जड़ते ही रचा इतिहास​

​शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट दूसरे वनडे में बल्लेबाजी करने उतरे। विराट ने पारी की पांचवीं गेंद पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव पर चौके के साथ अपना खाता खोला और इसके साथ ही इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने अपना अर्धशतक 50 गेंद में 7 चौके के साथ पूरा किया।​

इंग्लैंड में विराट कोहली का रिकॉर्ड05 / 07

इंग्लैंड में विराट कोहली का रिकॉर्ड

कोहली ने इंग्लैंड में 17 टेस्ट मैच खेले हैं और 33.21 की औसत से 1,096 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने वहां 35 मैचों में 50.67 की औसत से 1419 रन बनाए हैं। साथ ही, उन्होंने वहां सात T20I मैचों में 192 रन बनाए हैं। उनके खाते में इंग्लैंड में कुल 2707 रन दर्ज हो गए हैं।​

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई06 / 07

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई

विराट कोहली इंग्लैंड की धरती पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज भी बन गए हैं। इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेहमान खिलाड़ियों विराट से अब विव रिचर्ड्स (3402), स्टीव स्मिथ (3348), रिकी पॉन्टिंग (2833) और एलन बॉर्डर (2799) ही आगे हैं।​

और भी यादगार बना मौका07 / 07

और भी यादगार बना मौका

दिलचस्प बात यह है कि कोहली ने उसी मैदान पर यह रिकॉर्ड तोड़ा है, जहां उन्होंने इंग्लैंड में अपना एकमात्र वनडे शतक (2011 में) लगाया था। वह मैच द्रविड़ के करियर का 'मेन इन ब्लू' (भारतीय टीम) के लिए आखिरी वनडे मैच था।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!