लखनऊ

UP News: लंबी दूरी तक सफर करने वालों को हो सकती है परेशानी, 23 से 31 अक्टूबर तक बदले हुए रूट से जाएंगी ये आठ ट्रेनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2023, 05:15 PM IST

Train Routes Changed In Uttar Pradesh : रेल से सफर करने वाले यात्रियों को 23 से 31 अक्टूबर तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें रेलवे ने कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि अयोध्या और दर्शन नगर स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है।

Image

UP News: लंबी दूरी तक सफर करने वालों को हो सकती है परेशानी, 23 से 31 अक्टूबर तक बदले हुए रूट से जाएंगी ये आठ ट्रेनें

Photo : iStock

Train Routes Changed In UP : रेल से सफर करने वाले यात्रियों को आगामी दिनों में कुछ दिनों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, अयोध्या और दर्शन नगर स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है, जिसकी वजह से यह निर्णय लिया गया है। बता दें रेल यात्रियों को 23 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक यह परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इसके लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है।

हालांकि, आठ ट्रेनों को रेलवे द्वारा बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। वहीं, मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ( DCM) सुधीर सिंह के अनुसार, गाड़ी संख्या (13307/13308), गंगा सतलुज एक्सप्रेस का संचालन वाराणसी, जंघई, प्रतापगढ़ और लखनऊ से होकर किया जाएगा। इसका संचालन 23 से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा।

ये हैं वो ट्रेनें

वहीं, 27 अक्टूबर को टाटानगर-अमृतसर (18103) जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, (15934) अमृतसर-तिनसुकिया एक्सप्रेस को लखनऊ, जंघई और वाराणसी से होकर चलाई जाएगी। इसके साथ ही ऋषिकेश से हावड़ा गाड़ी संख्या (13010), दून एक्सप्रेस लखनऊ, प्रतापगढ़, जंघई और वाराणसी से होकर चलाई जाएगी।

बता दें 16 से 27 अक्टूबर तक हावड़ा से ऋषिकेश जाने वाली गाड़ी संख्या (13309) दून एक्सप्रेस को वाया फाफामऊ होकर चलाई जाएगी, जबकि 20 से 30 अक्टूबर तक वाराणसी, जंघई और लखनऊ से होकर संचालित की जाएगी। 23 से 30 अक्टूबर तक अजमेर से किशनगंज जाने वाली ट्रेनें गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716) और अमृतसर से जयनगर की ओर जाने वाली ट्रेनें सरयू-यमुना एक्सप्रेस (14650) को लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर और छपरा से होकर चलाई जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article