शहर

Chennai Fire News: पटाखों के कारण उत्तरी चेन्नई में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

Chennai Fire News: उत्तरी चेन्नई के एन्नौर में पटाखों के कारण भीषण आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग घटनास्थल पर पहुंचा। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

Image

पटाखों के कारण एन्नौर में लगी भीषण आग

Photo : ANI

Chennai Fire News: तमिलनाडु में उत्तरी चेन्नई के एन्नौर में कामराज नगर इलाके में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग पटाखों के कारण लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई है। घटनास्थल पर एन्नौर पुलिस की एक टीम भी मौजूद और शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है....

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article