लाइफस्टाइल

Diwali Shayari in Hindi: शायराना अंदाज में दें अपनों को दिवाली की शुभकामनाएं, यहां देखें दिवाली शायरी हिंदी में

Diwali Shayari in Hindi (हैप्पी दीपावली 2024 शायरी, ), Deepvali Shayari Images, Photos, Wallpapers: दिवाली का त्योहार इस साल दो दिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में लोगों की दिवाली को खास बनाने के लिए हम यहां कुछ शुभकामना संदेश लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनों और अपने चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। यहां पढ़ें दिवाली शायरी हिंदी में और देखें Diwali Shayari in Hindi Text.

Image

Diwali 2 line ki shayari

Happy Diwali 2024 Wishes Shayari, Images, Quotes, Status, Messages in Hindi (हैप्पी दीपावली 2024 शायरी, दिवाली शायरी हिंदी में): दीपावली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस त्योहार को देशभर में खूब धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि जब भगवान लंकापति रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे तब पहली बार दीपावली मनाई गई थी। तब से लेकर प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार रोशनी और मिठाई के बिना अधूरा रहता है। लोग इस खास पर्व के लिए दूर-दूर से एक साथ इकट्ठा होते हैं और खुशियां मनाते हैं। जिनके पास नहीं पहुंच सकते उन्हें लोग संदेश भेजकर दीवाली की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी किसी अपने को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं आप उन्हें ये बेहतरीन शायरी संदेश भेज सकते हैं। देखें Diwali Shayari in Hindi Text और दिवाली शायरी हिंदी 2 लाइन।

Diwali Shayari in Hindi Text, 2 Lines

- दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,

पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,

मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।

Happy Diwali 2024.

Diwali Shayari in Hindi

Diwali Shayari in Hindi

- लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,

सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार,

जीवन में आएं खुशियां अपार,

शुभकामना करो हमारी ये स्वीकार।

Happy Diwali 2024

- मां लक्ष्मी का साथ हो,

सरस्वती का हाथ हो,

घर में गणेश का निवास हो,

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।

शुभ दिवाली!

Diwali Ki Shubhkamnayein

Happy Diwali Shayari

Happy Diwali Shayari

- दीप जगमगाते रहें,

सबके घर झिलमिलाते रहें,

साथ हों सब अपने,

सब यूं ही मुस्कुराते रहें।

दिवाली की हार्दिक बधाई

- दीये की रोशनी से सब अंधेरा दूर हो जाए,

दुआ है की जो चाहो आप वो खुशी मंजूर हो जाए।

हैप्पी दीवाली।

- दीये की रोशनी और अपनों का प्यार,

पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,

आपको और आपके परिवार को मुबारक हो दिवाली का त्योहार!

Happy Diwali 2024

Happy Diwali 2024

- दिवाली आए तो दीप जलाएं,

धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,

जली फुलझड़िया सबको भाए

आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

- सोने और चांदी की बरसात निराली हो,

घर का कोई कोना दौलत से न खाली हो,

सेहत भी रहे अच्छी आपके चेहरे पर लाली हो,

हंसते रहें आप और आसपास खुशहाली ही खुशहाली हो।

- आंगन में रंगोली बनाएं

घर के द्वार पर दीये जलाएं

सुख-समृद्धि आपके घर को आए

आपको और आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं!

- दीपक की रौशनी, पटाखों की आवाज

सूरज की किरणे, खुशियों की बोछार

चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार

रोशन हो दीपावाली का त्योहार

हैप्पी दिवाली!

- दिवाली आए तो दीप जलाएं,

धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,

जली फुलझड़िया सबको भाए

आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Diwali 2024 wishes shayari

Diwali 2024 wishes shayari

- दीप जलते-जगमगाते रहें,

हम आपको और आप हमें याद आते रहें,

जब तक जिंदगी है ये दुआ है हमारी कि,

आप हमेशा मुस्कुराते रहें।

हम आशा करते हैं कि दीपावली के ये शायरी संदेश आपको पसंद आए होंगे। आप एक बार इन संदेशों से अपनों को दीवाली की शुभकामनाएं भेजकर देखें। उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर आएगी। इन संदेशों के जरिए ना सिर्फ अपना प्यार आप अपनों तक पहुंचा पाएंगे बल्कि उनकी मंगलकामना भी कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article