अध्यात्म

Badi Diwali 2024 Date: इस साल कब मनाई जाएगी बड़ी दिवाली, यहां जानिए डेट, शुभ मुहूर्त सहित सारी जानकारी

Badi Diwali 2024 Date (दीपावली कब की है): दिवाली का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये पर्व पांच दिनों तक चलता है। ऐसे में आइए जानें इस साल बड़ी दिवाली कब मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त सहित सारी डिटेल।

Image

Badi Diwali 2024

Badi Diwali 2024 Date (दीपावली कब की है): दिवाली का त्योहार सबसे प्रमुख त्योहार में से एक माना जाता है। ये पर्व रोशनी का पर्व और खुशहाली का पर्व होता है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन लक्ष्मी पूजन करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। दिवाली के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन घर को दीपों से सजाया जाता है और हर जगह रोशनी की जाती है। दिवाली का पर्व कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस साल दिवाली के त्योहार को लेकर बहुत दुविधा चल रही है। कुछ लोग 31 अक्टूबर तो कुछ लोग 1 नवंबर दिवाली मनाने की बात कर रहे हैं। हालांकि अब दिवाली की तारीख को लेकर ज्योतिषों के द्वारा इस दुविधा को दूर कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानें इस साल बड़ी दिवाली कब मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Badi Diwali 2024 Date (बड़ी दीपावली कब की है 2024)

बड़ी दीपावली का पर्व हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस साल कार्तिक अमावस्या की शुरुआत 31 अक्टूबर 2024 को दोपहर 03 बजकर 52 पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 1 नवंबर 2024 को संध्याकाल 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। दिवाली की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। ऐसे में पंचांग के अनुसार दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर 2024 को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।

Badi Diwali 2024 Shubh Muhurat (बड़ी दीपावली 2024 शुभ मुहूर्त)

इस साल बड़ी दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजे से लेकर रात के 10 बजकर 30 मिनट के बीच में रहेगा। इस दौरान लक्ष्मी पूजन करना शुभ होगा।

Badi Diwali Pujan Samagri (बड़ी दीपावली पूजन सामग्री 2024)

  • लकड़ी की चौकी
  • लाल रंग का कपड़ा
  • लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति
  • कुमकुम
  • दीए
  • हल्दी
  • रोली
  • सुपारी
  • दीप
  • लौंग
  • घी
  • पंचामृत
  • कपूर
  • खील
  • बताशे
  • कलावा
  • चांदी के सिक्के
  • भोग के लिए मिठाई

Badi Diwali Puja Vidhi (बड़ी दीपावली पूजा विधि)

  • दिवाली के दिन स्नान के बाद अपने घर के मंदिर की सफाई कर लें।
  • उसके बाद शाम के समय मंदिर में साफ चौकी लगाएं और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • फिर चौकी पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • उसके बाद मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं और कलश स्थापित करें।
  • इसके बाद मां लक्ष्मी को फूल, अक्षत, चंदन और चढ़ाएं।
  • पूजा के समय लक्ष्मी जी और गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।
  • दीपावली की पूजा के समय कथा का पाठ करें और आरती करें।
  • इस दिन पूरे घर में दीपक जरूर जलाएं।
  • आरती के बाद भोग लगाएं और सबको प्रसाद बांटें।

Badi Diwali Mahatav (बड़ी दीपावली महत्व)

शास्त्रों में दीपावली के त्योहार को बहुत ही खास माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन यदि मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा विधिवत की जाए तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद साधक को प्राप्त होता है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है और सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article