जयपुर

Rajasthan News: दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, देखें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2023, 12:28 PM IST

Special Train On Diwali And Chhath Puja 2023: राजस्थान के लोगों के लिए रेलवे प्रशासन इस बार दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर 9 नवंबर से 28 दिसंबर तक स्पेशल ट्रेनें चलाएंगी। यह ट्रेनें बीकानेर-बान्द्रा और बान्द्रा-बीकानेर के लिए रवाना होंगी।

Image

Rajasthan News: दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, देखें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट (Photo: Pixabay)

Diwali And Chhath Puja Special Train 2023: रेल से सफर करने वाले राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, रेलवे प्रशासन इस बार दीपावली व छठ पूजा जैसे त्यौहारों पर विशेष ट्रेनें संचालन करेंगी। यह ट्रेनें बीकानेर से बांद्रा तक चलेगी। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार यह ट्रेनें त्यौहारों के मौके पर यात्रियों के सुविधा के लिए शुरू की गई हैं। यह ट्रेनें 9 नवंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी।

इस बार त्यौहारों पर यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे प्रशासन ने बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया है। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार, यह ट्रेनें 9 नवंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी।

ये है वो ट्रेनें

बता दें बीकानेर से बान्द्रा टर्मिनस तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04713), 09 नवंबर से 28 दिसंबर तक (08 ट्रिप), गुरूवार को बीकानेर से 3 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को 1:40 बजे बान्द्रा टर्मिनस तक पहुंचेगी। वहीं, इसी तरह बान्द्रा टर्मिनस से बीकानेर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 04714, शुक्रवार 10 नवंबर से 29 दिसंबर तक (08 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से 4 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार 2:30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

इन रास्तों से होकर गुजरेगी

हालांकि, यह रेलसेवा नोखा, नागौर, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, समदडी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, मेहसाना, भीलडी, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, वडोदरा, सूरत व बोरीवली स्टेशनों पर रुकेंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन