लखनऊ

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, लंबी दूरी की आठ ट्रेनें आज से फिर हुईं बहाल

जिन आठ लंबी दूरी की ट्रेनों को कुछ दिन पहले निरस्त किया गया था, आज से वे फिर से चलनी शुरू हो जाएंगी। इन ट्रेनों की बहाली से त्योहार के समय घर आने-जाने वाले यात्रियों को बहुत सुविधा हो जाएगी।

Image

आठ निरस्त ट्रेनें आज से फिर शुरू

Indian Railway : नवरात्र, दिवाली या छठ पूजा पर ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने लंबी दूरी की आठ ट्रेनों को आज से बहाल कर दिया है। इन ट्रेनों को कुछ समय पहले निरस्त किया गया था, क्योंकि पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास दोहरीकरण, प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक का कार्य चल रहा था। लेकिन अब ये ट्रेनें आज से फिर पटरी पर दौड़ेंगी। जिसकी वजह से त्योहार के समय में अब यात्रियों को घर आने-जाने में आसानी होगी।

ये आठ ट्रेनें होंगी बहाल

आज से बहाल होने वाली ट्रेनों में इन आठ ट्रेनों का नाम शामिल है 15531/15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस , 22424/22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 14010/14009 बापूधाम मोतहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस, 05734/05733 अमृतसर-कटिहार स्पेशल एक्सप्रेस। ये ट्रेनें लंबी दूरी का सफर तय करते हुए जालंधर, अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली होते हुए यूपी के पूर्वांचल और बिहार के जिलों तक जाती हैं। इस रास्ते पर सफर करने वालों को इन ट्रेनों की बहाली से बहुत सुविधा होगी।

त्योहारों के लिए आठ स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों के मौके पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे ने आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं। जिसमें से चार स्पेशल ट्रेनें 19 से 26 अक्टूबर के बीच पटरी पर दौड़ने लगेंगी। इन ट्रेनों के संचालन के साथ ही निरस्त हुई आठ लंबी दूरी के ट्रेनों की बहाली से त्योहार के समय घर जाने वाले यात्री आराम से अपने घर जा सकेंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article